फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri: First look of the film Love Vivah.com is out Amrapali Dubey and Pradeep Pandey Chintu will be seen together

भोजपुरी: फिल्म ‘लव विवाह डॉटकॉम’ का फर्स्ट लुक आउट, पहली बार मुख्य किरदार में साथ नजर आएंगे आम्रपाली दुबे और प्रदीप पांडे चिंटू

Wed, 15 Dec 2021 08:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 15 Dec 2021 08:44 PM IST
सार

फिल्म ‘लव विवाह डॉटकॉम’ में नजर आने वाली है। इसी क्रम में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म का यह लुक सामने आते ही उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Bhojpuri: First look of the film Love Vivah.com is out  Amrapali Dubey and Pradeep Pandey Chintu will be seen together
लव विवाह डॉटकॉम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी- मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपने दमदार अभिनय के कारण अपनी एक अपनी एक अलग ही पहचान बना चुकी हैं। इंटरनेट पर उनका गाना आते ही धमाल मचा देता है। इसी क्रम में अभिनेत्री जल्द ही एक और नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘विवाह 2’ में प्रदीप पांडे चिंटू के साथ बंगाली आइटम सॉन्ग से धमाल मचाने वाली यह जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन

दरअसल, अब इनकी जोड़ी फिल्म ‘लव विवाह डॉटकॉम’ में नजर आने वाली है। इसी क्रम में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म का यह लुक सामने आते ही उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आए इस लुक में युवा सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और भोजपुरी की लोकप्रिय अदाकारा आम्रपाली दुबे एक साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Bhojpuri: First look of the film Love Vivah.com is out  Amrapali Dubey and Pradeep Pandey Chintu will be seen together
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों को फिल्म का यह पोस्टर बेहद पसंद आ रहा है। दरअसल, यह पहली बार है जब चिंटू और आम्रपाली एक साथ एक बड़े पर्दे पर मुख्य किरदार में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म ‘लव विवाह डॉटकॉम’ का निर्देशन अनंजय रघुराज कर रहे हैं। रघुराज इससे पहले ‘पटना से पाकिस्तान’ और ‘मेहंदी लगा के रखना’ जैसी सफल फिल्में भी दे चुके हैं।

Bhojpuri: First look of the film Love Vivah.com is out  Amrapali Dubey and Pradeep Pandey Chintu will be seen together
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

फिल्म के बारे में बात करते हुए अनंजय ने बताया कि ‘लव विवाह डॉटकॉम’ एक बेहतरीन सामाजिक फिल्म है। यह एक ऐसे जोनर की फिल्म है जो हर वर्ग को सिनेमाघरों तक लेकर आएगी। खास बात यह है कि लोग हमारी फिल्म पूरे परिवार के साथ देख सकेंगे।

विज्ञापन

Bhojpuri: First look of the film Love Vivah.com is out  Amrapali Dubey and Pradeep Pandey Chintu will be seen together
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

अनंजय के मुताबिक ‘लव विवाह डॉटकॉम’ के निर्माता प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह और कोमल जी हैं। वहीं, इसके सह निर्माता पदम सिंह हैं। फिल्म में संगीत रजनीश मिश्रा का है। जबकि गीत श्याम देहाती, राजेश मिश्रा और आजाद सिंह का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed