फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri: Bhojpuri version of Bollywood song Lut Gaye released fans are liking the song in Pawan Singhs voice

भोजपुरी: बॉलीवुड सॉन्ग लुट गए का भोजपुरी वर्जन रिलीज, पवन सिंह की आवाज में फैंस को पसंद आ रहा गाना

Sat, 16 Oct 2021 08:18 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 16 Oct 2021 08:18 PM IST
सार

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने इमरान हाशमी के मशहूर गाने लुट गए का भोजपुरी वर्जन रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन
Bhojpuri: Bhojpuri version of Bollywood song Lut Gaye released fans are liking the song in Pawan Singhs voice
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने- माने सिंगर और अभिनेता पवन सिंह अपने गानों के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। पवन सिंह के गानों की लोकप्रियता इतनी है कि उनके गाने सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी लोग सुनना पसंद करते हैं। इसी बीच अब सिंगर ने बॉलीवुड के मशहूर के गाने का भोजपुरी वर्जन रिलीज किया है। 

विज्ञापन

इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में बॉलीवुड के मशहूर गानों का भोजपुरी रीमेक करने का प्रचलन चल रहा है। इसी क्रम में अब भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने इमरान हाशमी के मशहूर गाने लुट गए का भोजपुरी वर्जन रिलीज कर दिया है। गाने के इस भोजपुरी वर्जन को मनोज मुंतशिर और छोटू यादव ने लिखा है। जबकि तनिष्क बागची ने संगीत दिया है।

विज्ञापन

Bhojpuri: Bhojpuri version of Bollywood song Lut Gaye released fans are liking the song in Pawan Singhs voice
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

गाने के रिलीज होते ही यूट्यूब पर यह नंबर 3 पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, इस गाने को अब तक 25 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके फैंस को उनका यह नया गाना काफी पसंद आ रहा है। पवन ने अपने गाने की एक झलक को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- लुट गए भोजपुरी का जादू हमें एक बार फिर से ना भूलने वाली लव स्टोरी की झलक दिखा रहा है।

Bhojpuri: Bhojpuri version of Bollywood song Lut Gaye released fans are liking the song in Pawan Singhs voice
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट कि बात करें तो पवन जल्द ही हम हैं राही प्यार के, मेरा भारत महान और स्वाभिमान जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की लव स्टोरी और ब्रेकअप की कहानी ने काफी सुर्खियां बटोरीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed