फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri actress Nidhi Jha tied the knot with Yash Kumar wedding pictures went viral on social media

Bhojpuri: यश कुमार संग शादी के बंधन में बंधीं निधि झा, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Tue, 03 May 2022 10:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 03 May 2022 10:54 PM IST
सार

भोजुपरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकार निधि झा अपने लंबे रिलेशन के बाद भोजपुरी एक्टर यश कुमार के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल ने मुंबई के एक निजी होटल में हिंदू रिवाज के साथ शादी रचाई।

विज्ञापन
Bhojpuri actress Nidhi Jha tied the knot with Yash Kumar wedding pictures went viral on social media
निधि झा और यश कुमार - फोटो : Social media

विस्तार

देशभर में जारी शादियों के सीजन के बीच अब मनोरंजन जगत में एक बार फिर शादियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद अब एक और स्टार कपल शादी के बंधन में बंध चुका है। भोजुपरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकार निधि झा अपने लंबे रिलेशन के बाद भोजपुरी एक्टर यश कुमार के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल ने मुंबई के एक निजी होटल में हिंदू रिवाज के साथ शादी रचाई।

विज्ञापन

Bhojpuri actress Nidhi Jha tied the knot with Yash Kumar wedding pictures went viral on social media
निधि झा और यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों ही अपनी शादी की तारीख के एलान के बाद अभिनेत्री की शादी की रस्में आयोजित की गई थी। 29 अप्रैल को आयोजित हुई हल्दी पूजा के बाद 30 अप्रैल को निधि की मेहंदी सेरेमनी हुई। एक्ट्रेस ने अपने शादी के सभी समारोह की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर भी की है। हालांकि, एक्ट्रेस  ने अभी तक अपनी शादी की तस्वीरें इंस्ट्राग्राम पर साझा नहीं है। ऐसे में फैंस बेसब्री से उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri actress Nidhi Jha tied the knot with Yash Kumar wedding pictures went viral on social media
निधि झा और यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस की बेताबी को देखते हुए एक्ट्रेस ने फिलहाल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में अपनी शादी की कुछ झलकियां शेयर की हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तारीख का एलान भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया था। इसके अलावा अभिनेत्री निधि झा और एक्टर यश कुमार इंस्टाग्राम पर ही अपने रिलेशनशिप के बारे में सभी को जानकारी दी थी। दोनों से पिछले एक पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते का खुलासा किया था। 

विज्ञापन

Bhojpuri actress Nidhi Jha tied the knot with Yash Kumar wedding pictures went viral on social media
निधि झा और यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा और यश कुमार ने इसी साल फरवरी महीने में सगाई की थी। निधि और यश ने अपने परिवारवालों और खास दोस्तों के बीच सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी। यश और निधि की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। यश पहले से शादीशुदा हैं। उनकी पहली शादी भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह से हुई है। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम अदिति है। हालांकि, अंजना और यश का तलाक हो चुका है। इसके बाद यश और निधि रिलेशनशिप में आए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed