फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri actress Monalisa shared an emotional note for her mother and wrote ma you are a fighter

भोजपुरी: बीमार मां के लिए मोनालिसा ने लिखा भावुक नोट, तस्वीरें शेयर कर बोलीं- आप फाइटर हैं

Thu, 21 Apr 2022 01:24 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 21 Apr 2022 01:24 AM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने अपनी बीमार मां के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया है। इस नोट में अभिनेत्री ने अपनी मां को फाइटर बताया है।

विज्ञापन
Bhojpuri actress Monalisa shared an emotional note for her mother and wrote ma you are a fighter
मोनालिसा अपनी मां के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर अपने परिवार संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। लेकिन मोनालिसा के लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस को भावुक कर दिया है। अभिनेत्री की मां लंबे समय से बीमार हैं। ऐसे में मोनालिसा ने अपनी मां के लिए एक भावुक नोट शेयर किया है। इस नोट में एक्ट्रेस ने अपनी मां को फाइटर बताया है। 

विज्ञापन


दरअसल, मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कुछ आज की हैं और कुछ बीते साल की हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा के पति विक्रांत भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ मोनालिसा ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है, जिसमें अभिनेत्री ने बताया है कि काफी समय से उनकी मां की तबीयत खराब चल रही है। 
विज्ञापन


मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, 'एक हैप्पी पोस्ट...19.4.2022. पूरे एक साल बाद आज मैं मां को बाहर लेकर गई और मैं बता नहीं सकती कि मुझे कैसे लगा है। पिछला साल उनके लिए बहुत मुश्किल भरा था। वह अस्पताल के चक्कर लगा रही थीं और कुछ दिनों पहले ही वह घर आई हैं। इस बीच मैं जब भी कोलकाता गई थी तो वह मेरे लिए मेंटली और फिजिकली काफी मुश्किल भरा रहा था। हम रोए, हमने प्रार्थनाएं की लेकिन हमें विश्वास था। हमारे डॉक्टर्स... उन्हें धन्यवाद कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)



इसके आगे मोनालिसा ने लिखा, 'मां आप फाइटर हैं और आप अभी भी लड़ रही हैं। आप मजबूत हैं और बचपन से ही आपने हमें ताकत दी है। यह समय भी बीत जाएगा। आप जल्द ही ठीक हो जाएंगी।'

मोनालिसा इन दिनों अपने पति विक्रांत सिंह के साथ स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में दिखाई दे रही हैं। कपल वहां भी सभी को खूब एंटरटेन कर रहा है। इसके अलावा, मोनालिसा 'नजर' और 'नमक इश्क का' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed