Bhojpuri: बाथटब में बैठकर मोनालिसा ने दिया ऐसा हॉट पोज, अभिनेत्री की कातिल अदाओं पर फैंस हार गए दिल
भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड बाला मोनालिसा अपने हॉट अंदाज से इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीर भी फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है।
विस्तार
भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड अभिनेत्री मोनालिसा अपने ग्लैमरस लुक की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। फैंस उनके हर अवतार को पसंद करते हैं। कई बार मोनालिसा बंगाली बाला बनकर अपनी खूबसूरती से चाहने वालों को घायल कर देती हैं तो कभी वह अपने हॉट और सिजलिंग लुक से इंटरनेट पर धमाल मचा देती हैं। अभिनेत्री अपनी नई तस्वीर में भी काफी हॉट लग रही हैं, जिसमें वह बिकिनी पहनकर कहर ढा रही हैं।
मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्रााम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं और अभिनेत्री ने पोज भी काफी हॉट दिया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि मोनालिसा एक बाथटब में बैठी हुई हैं। अभिनेत्री बिकिनी में स्टनिंग लग रही हैं और उन्होंने बिकिनी से साथ एक श्रग भी कैरी किया है। उन्होंने अपने इस हॉट लुक को आंखों पर गॉगल्स लगाकर पूरा किया है।
View this post on Instagram
इस तस्वीर के साथ मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, 'मैं आलसी नहीं हूं। मैं एनर्जी को बचाने के मोड में हूं।' मोनालिसा की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हर किसी ने अभिनेत्री की तारीफ की है। कुछ ने मोनालिसा के इस पोस्ट के कमेंट में 'गॉर्जियस' लिखा है तो कुछ लोगों ने अभिनेत्री को शानदार बताया है।
इससे पहले मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपना एक छोटा सा वीडियो शेयर किया था। सामने आए इस वीडियो में मोनालिसा की कुछ तस्वीरें नजर आई थीं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की तस्वीरों से बने इस वीडियो में उनका बोल्ड अंदाज भी देखने को मिला था। शेयर किए इस वीडियो में मोनालिसा बिकिनी से लेकर डीप नेक ड्रेस तक में अपनी दिलकश अदाओं में फैंस का दिल लूटती नजर आई थीं। बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के अलावा टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री बिग बॉस, नजर और स्मार्ट जोड़ी से टीवी शोज की हिस्सा रह चुकी हैं।