फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri actress Akanksha Dubey latest dance video viral on social media actress closed the comment box

भोजपुरी: आकांक्षा दुबे का डांस वीडियो देख दीवाने हुए फैंस, बंद करना पड़ा कमेंट बॉक्स

Tue, 23 Nov 2021 12:05 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 23 Nov 2021 12:05 PM IST
सार

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री के हॉट मूव्स फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri actress Akanksha Dubey latest dance video viral on social media actress closed the comment box
आकांक्षा दुबे - फोटो : Akansha Dubey instagram

विस्तार

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स छाए रहते हैं। इनकी तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच तहलका मचा देती हैं। लेकिन अब इस मामले में भोजपुरी अभिनेत्रियां भी किसी से कम नहीं हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के बीच कई ऐसी वीडियो और तस्वीरें शेयर करती हैं, जिस देख लोग उनके दीवाने बने हुए हैं। इस लिस्ट में आकांक्षा दुबे का नाम भी शामिल है। आकांक्षा अक्सर फैंस के साथ कनेक्ट होने के लिए अमेजिंग पोस्ट शेयर करती हैं। हाल ही में उनका एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

विज्ञापन



 

 

Bhojpuri actress Akanksha Dubey latest dance video viral on social media actress closed the comment box
आकांक्षा दुबे - फोटो : Akansha Dubey instagram

दरअसल, आकांक्षा दुबे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने हॉट डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो की शुरुआत आकांक्षा के टैटू के साथ होती है, जो उन्होंने अपनी पीठ पर बनवा रखा है। इसके बाद वह अपना डांस शुरू करती हैं, जो फैंस का दिल जीतने के लिए काफी है। इस वीडियो में वह पवन सिंह और मोनालिसा के हिट गाने ‘जगहे पा जाता’ पर शानदार डांस करती दिख रही हैं। आकांक्षा के इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को 27 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हैरानी की बात ये है कि वीडियो को अपलोड करने के कुछ देर बाद ही आकांक्षा ने अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Akanksha Dubey (@akankshadubey_official)

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri actress Akanksha Dubey latest dance video viral on social media actress closed the comment box
आकांक्षा दुबे - फोटो : Akansha Dubey instagram

 हालांकि, ये पहला वीडियो नहीं है जिसमें आकांक्षा दुबे अपनी अदाओं से फैंस को हैरान करती नजर आ रही हैं। इसके बाद आकांक्षा ने अपना एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बैड पर कंबल में बैठी हुई हैं और बॉलीवुड के गाने पर अपने एक्सप्रेशन दे रही हैं। इस गाने में आकांक्षा ने अपने एक्सप्रेशन से फैंस का दिल मचलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। आकांक्षा के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने आकांक्षा की खूबसूरत की तारीफ की, तो कुछ लोग उन्हें बोल रहे हैं कि वह ऐसे ही अपने वीडियोज शेयर करती रहें।  

View this post on Instagram

A post shared by Akanksha Dubey (@akankshadubey_official)

विज्ञापन

Bhojpuri actress Akanksha Dubey latest dance video viral on social media actress closed the comment box
आकांक्षा दुबे - फोटो : Akansha Dubey instagram

आकांक्षा दुबे की वर्क फ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री का एक म्यूजिक वीडियो ‘4 बजे भोज ले नाचत रहे’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इस वीडियो में आकांक्षा अभिनेता अंकुश राजा के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा, अभिनेत्री के पास ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ के साथ-साथ कई फिल्में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed