फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bheed Teaser: Rajkummar Rao Bhumi Pednekar Movie Based on Covid 19 Lockdown Story Watch Video Here

Bheed Teaser: अनुभव सिन्हा की 'भीड़' का टीजर रिलीज, पेश की कोरोनाकाल में हुए पलायन की कहानी

Fri, 03 Mar 2023 03:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 03 Mar 2023 03:49 PM IST
सार

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म 'भीड़' में अनुभव सिन्हा लॉकडाउन के दौर को पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bheed Teaser: Rajkummar Rao Bhumi Pednekar Movie Based on Covid 19 Lockdown Story Watch Video Here
भीड़ टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोविड 19 महामारी की दस्तक के बाद देश में लगा लॉकडाउन तमाम लोगों के लिए कहर बनकर टूटा था। खासकर रोजी-रोटी के लिए गांव छोड़कर शहर आकर बसे लोगों ने जब लॉकडाउन के बाद खुद को आर्थिक संकट में घिरा पाया तो अपनी जड़ों की ओर लौटने का ख्याल आया। मगर, यह उनके लिए आसान नहीं रहा। वह भयानक मंजर हम सभी ने अपनी आंखों से देखा था। उसी दौर को अनुभव सिन्हा अपनी आगामी फिल्म 'भीड़' में समेटने जा रहे हैं। आज इस फिल्म का टीजर जारी हो गया है।

विज्ञापन


नजर आएगी राजकुमार राव-भूमि की जोड़ी
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म 'भीड़' में अनुभव सिन्हा लॉकडाउन के दौर को पेश करेंगे। इस फिल्म में यह दिखाने की कोशिश होगी कि लॉकडाउन की वजह से कितने लोगों की जान गई और कितने लोग कई दिनों तक सड़कों पर रोते-बिलखते रहे। इस फिल्म का टीजर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। साथ ही यह जानकारी भी दी गई है कि यह फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट में आएगी।
विज्ञापन


याद हो आएगा वह दर्दनाक दौर
टीजर की शुरुआत में कुछ तस्वीरें नजर आ रही हैं, जिनमें सड़कों पर भीड़ है। बेबस, लाचार लोग न जाने कहां चले जा रहे हैं...! लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बसों की छत पर भी यात्रा करने को राजी हैं। इन तस्वीरों को देखकर लगेगा जैसे यह 1947 के बंटवारे का मंजर है। मगर, बैकग्राउंड से आती आवाज स्थिति को साफ कर देती है। आवाज सुनाई देती है, 'यह कहानी इतिहास के ऐसे पन्ने की है, जब हमारा देश बंट गया था। एक ऐसा दौर जिसने पूरे देश को उसकी जड़ों से हिलाकर रख दिया था। आपको लग रहा होगा कि 1947 में हुए भारत और पाकिस्तान के बंटवारे की बात हो रही है। लेकिन, नहीं! एक बार फिर हुआ था बंटवारा 2020 में। जब लोगों को अचानक अहसास हुआ कि वह घर उनके हैं ही नहीं जहां वे इतने वर्षों से रह रहे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)



यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
टीजर पर यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'देश और समाज की सच्चाई दिखा दी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अगर सच्चाई दिखाई तो यह फिल्म जरूर चलेगी।' एक ने लिखा, 'अनुभव सिन्हा की फिल्म है, कुछ तो खास होगा।' वहीं, कुछ यूजर्स टीजर को नापसंद भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लो...अब एक और प्रोपगेंडा।' एक यूजर ने लिखा, 'चुनाव आ रहे हैं, सही टाइम है इस फिल्म को रिलीज करने का।' बता दें कि यह फिल्म 24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed