Bawaal: वरुण धवन-जान्हवी की 'बवाल' के टीजर का एलान, इस दिन होगा रिलीज
वरुण धवन के साथ 'बवाल' में जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म का टीजर कल बुधवार को रिलीज होगा।
विस्तार
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: कॉमेडी से भरपूर है 'रॉकी और रानी' का ट्रेलर, दिखी आलिया-रणवीर की केमिस्ट्री
साझा किया नया पोस्टर
वरुण धवन के साथ 'बवाल' में जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म का टीजर कल बुधवार को रिलीज होगा। एक्टर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए टीजर रिलीज डेट का एलान किया है। फिल्म के नए पोस्टर में दोनों सितारे रोमांटिक लुक में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'तुम प्यार करने देते तो तुम्हें कितना प्यार करते। 'बवाल' का टीजर कल बारह बजे रिलीज होगा'।
इस दिन होगी रिलीज
बता दें कि फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म 'बवाल' में पहला मौका होगा जब वरुण धवन और जाह्नवी कपूर साथ में काम करते नजर आएंगे। इसमें वरुण धवन इतिहास के शिक्षक के रोल में नजर आएंगे। 'बवाल' को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस है।
Hema Malini: धर्मेंद्र को इम्प्रेस करने के लिए हेमा ने कभी नहीं बनाया था खाना, फिर इस वजह से सीखी थी कुकिंग
एफिल टावर पर होगा प्रीमियर
फिल्म 'बवाल' की दिलचस्प बात यह है कि एफिल टावर पर दिखाई जाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने एफिल टॉवर पर 'बवाल' के प्रीमियर का फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि फिल्म में पेरिस को महत्वपूर्ण तरीके से दिखाया गया है। कुछ हिस्सों की शूटिंग भी वहां हुई है। इसके अलावा यह फिल्म दूसरे विश्व युद्ध के दौरान की एक लव स्टोरी है और पेरिस को प्यार का शहर माना जाता है। इसलिए मेकर्स ने पेरिस में इसके प्रीमियर का फैसला लिया है।
Shah Rukh Khan: यूएस में शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए शाहरुख खान, बहने लगा खून, करानी पड़ी सर्जरी