फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Battle Of Galwan Teaser Release On The Occasion Of Salman Khan Birthday Actor Plays An Indian Army Officer

Battle of Galwan: ‘जख्म लगे तो मेडल समझना…’, सलमान के बर्थडे पर फैंस को तोहफा; ‘बैटल ऑफ गलवां’ का टीजर रिलीज

Sat, 27 Dec 2025 03:21 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 27 Dec 2025 03:21 PM IST
सार

Battle Of Galwan Teaser: सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' का टीजर आज सामने आया है। जानिए जन्मदिन पर रिलीज हुए इस टीजर में क्या है खास...

विज्ञापन
Battle Of Galwan Teaser Release On The Occasion Of Salman Khan Birthday Actor Plays An Indian Army Officer
बैटल ऑफ गलवान टीजर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर आज भाईजान की ओर से अपने फैंस को तोहफा दिया गया है। सलमान की मच अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ का टीजर सामने आ गया है। यह सिर्फ एक बर्थडे रिवील नहीं है, बल्कि देश की सीमाओं पर डटे भारतीय जवानों और उनके अटूट साहस को समर्पित एक दिल से दी गई श्रद्धांजलि भी है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा हटाया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


मौत दिखे तो सलाम करना…
1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत सलमान खान के वॉइस ओवर और लद्दाख में गलवां की घाटियों से होती है। इस वॉइस ओवर में सलमान खान कहते हैं, ‘जवानों याद रहे जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना।’ इसके बाद वो बिरसा मुंडा, बजरंगबली और भारत माता की जय के नारे लगाते हैं। 'बैटल ऑफ गलवां' 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Battle Of Galwan Teaser Release On The Occasion Of Salman Khan Birthday Actor Plays An Indian Army Officer
बैटल ऑफ गलवान टीजर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
दमदार अंदाज में दिखे सलमान
टीजर में सलमान खान आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आते हैं। कनपटी पर निकलता खून, आंखों में गुस्सा और हाथों में लकड़ी का मामूली सा डंडा लिए सलमान खान दमदार अंदाज में नजर आते हैं। उनके पीछे भारतीय सेना के और जवान भी हाथों में सिर्फ लाठी-डंडे लिए खड़े हैं। सामने से चीनी सैनिक दौड़ते हुए आते दिखते हैं। टीजर में सलमान के अलावा और किसी कलाकार की झलक नहीं दिखती है। टीजर के अंत में सलमान खान कहते हैं, ‘मौत से क्या डरना, उसे तो आना है।’

अपूर्व लाखिया ने किया है निर्देशन
अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म जून 2020 में लद्दाख के गलवां घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी और कास्ट के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed