फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Barun Sobti opens up about bond with Asur Badtameez Dil co star Ridhi Dogra says We have a healthy friendship

Barun Sobti: बरुन सोबती ने बांधे रिद्धि डोगरा की तारीफों के पुल, बोले- हमारी दोस्ती काफी अच्छी

Tue, 20 Jun 2023 07:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 20 Jun 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
Barun Sobti opens up about bond with Asur Badtameez Dil co star Ridhi Dogra says We have a healthy friendship
बरुन सोबती-रिद्धि - फोटो : सोशल मीडिया

बरुण सोबती और रिद्धि डोगरा ने 'असुर' और 'बदतमीज दिल' जैसे चर्चित शो में साथ काम किया है। पर्दे पर इनके बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिली। रियल लाइफ में भी दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री है। बरुन हाल ही में अपने और रिद्धि के बारे में बात करते नजर आए। एक्टर का दावा है कि रिद्धि और उनके बीच काफी बेहतर रिश्ता है।

विज्ञापन


रिद्धि का करते हैं सम्मान
बरुन का कहना है, 'रिद्धि और मैंने 'बदतमीज दिल' की शूटिंग काफी शानदार तरीके से पूरी की। ऑन सेट भी और ऑफ सेट भी हमारे बीच काफी अच्छी दोस्ती है।' एक्टर ने आगे कहा, 'हर किसी के बीच अलग किस्म का जुड़ाव होता है, हमारे मामले में हम दोनों ही एक-दूसरे का समान सम्मान करते हैं। हम दोनों में ही एक समान प्रेम की भावना है। रचनात्मक रूप से यह संतोष देने वाली बात है और इससे काम के दौरान फन भी रहता है।'
विज्ञापन

Pooja Hegde: पूजा हेगड़े फिल्म ‘गुंटूर कारम’ से हुईं बाहर? महेश बाबू संग इस अभिनेत्री को किया गया कास्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशक के लिए कही यह बात
बरुन ने आगे कहा, 'सिर्फ मैं और रिद्धि ही नहीं, बल्कि पूरी कास्ट के बीच ही काफी अच्छी बॉन्डिंग है। पूरी कास्ट कई बार तब तक बाहर तफरी करती है, जब तक सूरज न निकल आए।' बरुण से जब शूटिंग के दृश्यों और उनमें सुधार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'यह मूल रूप से हमारे निर्देशक का विचार था। वह हमेशा कहते थे, 'आपके पास जो भी सुझाव हैं, उन्हें लेकर आएं और वह उन्हें सुनते भी थे और उन पर विचार करते थे। ऐसा कभी नहीं हुआ कि उन्होंने आइडिया के लिए कहा हो और बताए जाने पर उस पर विचार न किया हो'। 
Raghav Juyal: गुनीत मोंगा के साथ दो फिल्मों में काम करेंगे राघव जुयाल, खुशी जाहिर करते हुए एक्टर ने कही यह बात

इसलिए शो के लिए भरी हामी
बता दें कि 'बदतमीज दिल' अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम हो रहा है। बरुन से जब पूछा गया कि उन्हें इस शो में ऐसा क्या खास लगा जो वह इसके लिए तैयार हुए? इस पर एक्टर ने कहा, 'मुझे अपने मन में लग रहा था कि सबकुछ काफी इंटेंस हो रहा है, ऐसे में कुछ हल्का-फुल्का होना चाहिए। 'बदतमीज दिल' इसी तरह का हल्का-फुल्का शो है। यह शो नए समय के नए आइडिया पर आधारित है।'
Celebs: इन बड़े स्टार्स ने ठुकराया शराब का विज्ञापन, ब्रांड के करोड़ों रुपयों के ऑफर को मारी लात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed