फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Bank Chor' Actor Riteish Deshmukh Says, 'We Should All Help Geeta Kapoor'

गीता कपूर की मदद को आगे आए रितेश, कहा, 'हम सब उनके साथ हैं'

Tue, 30 May 2017 09:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 30 May 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
'Bank Chor' Actor Riteish Deshmukh Says, 'We Should All Help Geeta Kapoor'
रितेश देशमुख
'पाकीजा' जैसी बेहतरीन फिल्म में काम कर चुकीं गीता कपूर आज काफी बुरी हालत में हैं। उनकी तबीयत खराब होने के बाद उनके बेटा उन्हें गोरेगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। गीता कपूर को जब अपने बेटे की सबसे ज्यादा जरूरत थी तभी उनका बेटा उन्हें छोड़ कर चला गया। गीता आज अस्पताल में बिलकुल अकेली हो हैं। उनकी मदद करने बॉलीवुड सामने आया है।
विज्ञापन


फिल्ममेकर अशोक पंडित और रमेश तौरानी ने जहां उनके अस्पताल के बिल भरे वहीं रितेश देशमुख भी उनकी मदद को आगे आए हैं। एक इवेंट के दौरान जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी को आगे आकर गीता कपूर की हर संभव मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन


आपको बता दें कि उनका बेटा पेशे से कोरियोग्राफर है। वहीं गीता की बेटी पूजा एयर होस्टेस है। डॉक्टर्स ने राजा और पूजा दोनों को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन तक नहीं उठाया। गीता की तबीयत खराब है और उनके बच्चे खर्चा उठाने को तैयार नहीं हैं। अब गीता ने अपने बच्चों के खिलाफ लीगल एक्‍शन लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में रितेश ने ट्रोल्स के ऊपर भी बयान दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'इन सभी ट्रोल्स पर रिएक्शन आपके ऊपर निर्भर करता है। अगर आप उसे ब्लॉक करते हैं तो इससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इन चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा कि जब भी कोई किसी चीज के ऊपर ट्वीट करता है तो उसे मालूम होता है कि इसके जवाब में उसे क्या मिलेगा। रितेश की ये बातें कहीं सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य की तरफ तो निशाना नहीं करती हैं। शेहला राशिद पर अभिजीत के किए गए ट्वीट के कारण ट्विटर दो बार उनका अकाउंट सस्पेंड कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed