फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Banita Sandhu confirm her relationship with ap dhillon share photo on social media

Banita- Sandhu: एपी ढिल्लों और बनिता संधू ने रिलेशनशिप किया कंफर्म, फोटोज शेयर कर लिखी दिल की बात

Sun, 20 Aug 2023 03:56 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 20 Aug 2023 03:56 PM IST
सार

'सरदार उधम सिंह' और 'अक्टूबर' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस बनिता संधू ने पंजाबी म्यूजिक आर्टिस्ट एपी ढिल्लों के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

विज्ञापन
Banita Sandhu confirm her relationship with ap dhillon share photo on social media
एपी ढिल्लों और बनिता संधू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'सरदार उधम सिंह' और 'अक्टूबर' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस बनिता संधू ने पंजाबी म्यूजिक आर्टिस्ट एपी ढिल्लों के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर 'ब्राउन मुंडे' हिटमेकर के साथ कई रोमांटिक फोटोज शेयर की।

विज्ञापन

बीते दिनों एपी ढिल्लों ने अपने एक गाने में खुशी कपूर का नाम लेकर डेटिंग की खबरों को हवा दे दी थी। लेकिन सिंगर की असली गर्लफ्रेंड के नाम से पर्दा उठ गया है। दोनों को हाल ही में कई बार साथ स्पॉट किया जा चुका है। इन दिनों एपी ढिल्लों के साथ रिलेशनशिप को लेकर बनिता संधू सुर्खियां बटोर रही हैं। बनिता संधू ने एपी ढिल्लों के साथ अपना रिलेशन कंफर्म कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Banita Sandhu confirm her relationship with ap dhillon share photo on social media
बनिता संधू

बनिता संधू 11 साल की उम्र से फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद हैं। उन्होंने 25 साल की उम्र में वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूूबर' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में बनिता वरुण धवन के अपोजिट नजर आई थीं। जिसके बाद बनिता विक्की कौशल के साथ फिल्म 'सरदार उद्यम सिंह' में नजर आईं। हालांकि इन दो फिल्मों के बाद बनिता को कोई और काम नहीं मिला।

विज्ञापन

हाल में एपी ढिल्लों की डॉक्यूमेंट्री-सीरीज़ का ऐलान किया गया है। इसका नाम है एपी ढिल्लों: फर्स्ट ऑफ ए काइंड' जो प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हुई है। इसी बीच एपी ढिल्लों ने अपने डेटिंग को भी ऑफिशियल कर दिया है। सिंगर एक्ट्रेस बनिता संधू को डेट कर रहे हैं। दोनों की रोमांटिक फोटोज भी सामने आ गई हैं। सोशल मीडिया पर लीक हुई इन फोटोज में ढिल्लों और बनिता की केमेस्ट्री लाजवाब है।

यह भी पढ़ें: 'ओएमजी 2' और 'गदर 2' की भिड़ंत पर यामी गौतम ने दी प्रतिक्रिया, सनी देओल के लिए कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed