{"_id":"9d473fc4b1ee54acc6ad9654461284ad","slug":"bang-bang-and-haider-hindi-news-ap","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंग बैंग बनाम हैदर: बाजी किसने मारी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बैंग बैंग बनाम हैदर: बाजी किसने मारी?
Updated Sat, 04 Oct 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन की 'बैंग बैंग' ने बॉक्स ऑफ़िस की शुरुआती लड़ाई में शाहिद कपूर की 'हैदर' को चित कर दिया है। दो अक्तूबर को रिलीज़ हुई इन दो बड़ी फ़िल्मों के व्यापार पर नज़र डालें तो 'बैंग बैंग' ख़ासी लीड लेती हुई नज़र आ रही है।
विज्ञापन
फ़िल्म व्यापार विशेषज्ञों के मुताबिक़ पहले दिन 'बैंग बैंग' ने भारत में 27.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया, जबकि 'हैदर' पहले दिन महज़ 6.14 करोड़ रुपए ही कमा सकी।
विज्ञापन
'बैंग बैंग' को ख़राब रिव्यू
हालांकि फ़िल्म समीक्षकों ने 'बैंग बैंग' के मुक़ाबले 'हैदर' को बेहतर फ़िल्म क़रार दिया है।
दोनों फ़िल्मों की पहले दिन की कमाई का फ़र्क़ शायद इस बात से समझा जा सकता है कि 'बैंग बैंग' 4,500 प्रिंट्स के साथ रिलीज़ हुई जबकि हैदर सिर्फ़ 1100 प्रिंट्स के साथ बड़े पर्दे पर आई।
विज्ञापन