{"_id":"61780ce4a8c862657706e11b","slug":"bajrangi-bhaijaan-munni-harshali-malhotra-dance-video-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: फिल्म बजरंगी भाईजान की मुन्नी ने 'गोरे गोरे मुखड़े पे' किया डांस, फैंस बोले- अरे! इतनी बड़ी हो गई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: फिल्म बजरंगी भाईजान की मुन्नी ने 'गोरे गोरे मुखड़े पे' किया डांस, फैंस बोले- अरे! इतनी बड़ी हो गई
Tue, 26 Oct 2021 07:42 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 26 Oct 2021 07:42 PM IST
सार
'बजरंगी भाईजान' फिल्म की 'मुन्नी' यानी हर्षाली मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। उनके इस वीडियो पर प्रशंसकों के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं।
विज्ञापन
हर्षाली मल्होत्रा
- फोटो : instagram/harshaalimalhotra_03
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'बजरंगी भाईजान' फिल्म की 'मुन्नी' यानी हर्षाली मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। उनके इस वीडियो पर प्रशंसकों के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। मुन्नी का यह डांस वीडियो देखकर फैंस हैरान भी हो रहे हैं कि वह इतनी जल्दी बड़ी हो गई। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब हर्षाली ने इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है। इससे पहले भी वह अपने डांस वीडियो शेयर कर चुकी हैं।
विज्ञापन
हर्षाली 'गोरे- गोरे मुखड़े पे' गाने पर लगा रही हैं ठुमके
हर्षाली मल्होत्रा अपने नये डांस वीडियो में 'गोरे गोरे मुखड़े पे' गाने पर डांस कर रही हैं। उन्होंने लहंगा पहन रखा है और वह बहुत ही क्यूट लग रही हैं। उनका यह वीडियो उनके फैंस का दिल जीत रहा है। इस वीडियो को अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और लगातार कमेंट आ रहे हैं। गौरतलब है कि हर्षाली मल्होत्रा ने सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इंस्टाग्राम पर उनके 1.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
फैंस ने लिखा- मुन्नी तुम कब बड़ी हो गई?
हर्षाली मल्होत्रा के फैंस उनके इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने उनके वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए पूछा कि मुन्नी तुम इतनी बड़ी कब हो गई। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुन्नी तक इतनी बड़ी हो गई, अब पहचाना। हर्षाली के फैंस इस वीडियो पर दिल वाला इमोजी बना रहे हैं और खूब प्यार बरसा रहे हैं।
हर्षाली मल्होत्रा के फैंस उनके इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने उनके वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए पूछा कि मुन्नी तुम इतनी बड़ी कब हो गई। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुन्नी तक इतनी बड़ी हो गई, अब पहचाना। हर्षाली के फैंस इस वीडियो पर दिल वाला इमोजी बना रहे हैं और खूब प्यार बरसा रहे हैं।
View this post on Instagram