फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bajrangi bhaijaan munni harshali malhotra dance video viral

सोशल मीडिया: फिल्म बजरंगी भाईजान की मुन्नी ने 'गोरे गोरे मुखड़े पे' किया डांस, फैंस बोले- अरे! इतनी बड़ी हो गई

Tue, 26 Oct 2021 07:42 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 26 Oct 2021 07:42 PM IST
सार

'बजरंगी भाईजान' फिल्म की 'मुन्नी' यानी हर्षाली मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। उनके इस वीडियो पर प्रशंसकों के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं।

विज्ञापन
bajrangi bhaijaan munni harshali malhotra dance video viral
हर्षाली मल्होत्रा - फोटो : instagram/harshaalimalhotra_03

विस्तार

'बजरंगी भाईजान' फिल्म की 'मुन्नी' यानी हर्षाली मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। उनके इस वीडियो पर प्रशंसकों के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। मुन्नी का यह डांस वीडियो देखकर फैंस हैरान भी हो रहे हैं कि वह इतनी जल्दी बड़ी हो गई। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब हर्षाली ने इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है। इससे पहले भी वह अपने डांस वीडियो शेयर कर चुकी हैं। 

विज्ञापन


हर्षाली 'गोरे- गोरे मुखड़े पे' गाने पर लगा रही हैं ठुमके
हर्षाली मल्होत्रा अपने नये डांस वीडियो में 'गोरे गोरे मुखड़े पे' गाने पर डांस कर रही हैं। उन्होंने लहंगा पहन रखा है और वह बहुत ही क्यूट लग रही हैं। उनका यह वीडियो उनके फैंस का दिल जीत रहा है। इस वीडियो को अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और लगातार कमेंट आ रहे हैं। गौरतलब है कि हर्षाली मल्होत्रा ने सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इंस्टाग्राम पर उनके 1.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन

 

फैंस ने लिखा- मुन्नी तुम कब बड़ी हो गई?
हर्षाली मल्होत्रा के फैंस उनके इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने उनके वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए पूछा कि मुन्नी तुम इतनी बड़ी कब हो गई। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुन्नी तक इतनी बड़ी हो गई, अब पहचाना। हर्षाली के फैंस इस वीडियो पर दिल वाला इमोजी बना रहे हैं और खूब प्यार बरसा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Harshaali Malhotra (@harshaalimalhotra_03)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed