फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Baby John Teaser Jackie Shroff First Look Revealed as Babbar Sher Details Inside

Baby John: बेबी जॉन में खतरनाक खलनायक की भूमिका में दिखेंगे जैकी श्रॉफ, टीजर में लुक देखकर कांप जाएगी रूह

Sat, 12 Oct 2024 04:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 12 Oct 2024 04:02 PM IST
सार

वरुण धवन की बेबी जॉन इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। हाल ही में निर्माताओं ने इस फिल्म से जैकी श्रॉफ की पहली झलक टीजर के जरिए फैंस के साथ साझा की है। 

विज्ञापन
Baby John Teaser Jackie Shroff First Look Revealed as Babbar Sher Details Inside
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम- वरुण धवन

विस्तार

वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं। अब फिल्म को लेकर तेजी से अपडेट आने शुरू हो गए हैं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ एक खतरनाक लुक के साथ खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म से अभिनेता का लुक लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। 

विज्ञापन

Vanvaas: अनिल शर्मा ने दशहरे पर दिया फैंस को तोहफा, किया प्राचीन कथा पर आधारित नई फिल्म 'वनवास' का एलान

विज्ञापन

जैकी श्रॉफ का दिखा खतरनाक अंदाज

बेबी जॉन के निर्माताओं ने शनिवार (12 अक्तूबर) को फिल्म का एक टीजर जारी किया। इसमें जैकी श्रॉफ का खतरनाक अंदाज देखने को मिला है। अभिनेता के लुक ने अब दर्शकों का रोमांच और अधिक बढ़ा दिया है। अपने पहले लुक में जैकी लंबे, आधे बंधे हुए  बाल, पुरानी अंगूठियां, कटे और चोट के निशान वाले चेहरे के साथ एक खतरनाक विलेन के रूप में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)



एक्शन से भरपूर है फिल्म

इस फिल्म का निर्देशन कलीस कर रहे हैं। वहीं, एटली की पत्नी इस फिल्म के निर्माताओं में से एक हैं। यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में वरुण धवन जबर्दस्त एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। उनके अलावा  इसमें कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, सान्या मल्होत्रा, राजपाल यादव और शीबा चड्ढा जैसे प्रभावशाली कलाकार भी हैं।


सलमान भी आएंगे नजर!

हाल ही में जारी किए गए वीडियो टीजर में जैकी श्रॉफ का किरदार जेल में घूमता हुआ नजर आ रहा है, जिससे उसकी खतरनाक मौजूदगी का पता चलता है। यह उनके खलनायक की भूमिका की पहली झलक है। इस फिल्म को एस थमन ने अपने संगीत से सजाया है। फिल्म में एक और चर्चा का विषय सलमान खान का कैमियो है। उनकी मौजूदगी से फिल्म की उत्सुकता और भी बढ़ जाने की उम्मीद है।
Mallika Sherawat: मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- यहां चलती है चमचागिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed