फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Baba Siddique demise Stars shocked by the news these stars including Sanjay Dutt reached Lilavati Hospital

Baba Siddique: बाबा सिद्दीकी के निधन की खबर से सकते में सितारे, संजय दत्त समेत लीलावती अस्पताल पहुंचे ये स्टार

Sun, 13 Oct 2024 12:11 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 13 Oct 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Baba Siddique demise Stars shocked by the news these stars including Sanjay Dutt reached Lilavati Hospital
बाबा सिद्दीकी-संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजीत पवार गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी (66) की शनिवार को मुंबई के बांद्रा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, घटना रात करीब साढ़े नौ बजे उनके बेटे जीशान के ऑफिस के पास हुई। जीशान बांद्रा ईस्ट से मौजूदा विधायक हैं। घटना के तुरंत बाद बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। जानकारी के अनुसार, सिद्दीकी पर तीन गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली उनके सीने में जा लगी। बाबा सिद्दीकी का मनोरंजन जगत की हस्तियों से भी गहरा जुड़ाव था। वह सलमान खान के बेहद करीबी थे। इतना ही नहीं वर्षों की दुश्मनी के बाद सिद्दीकी ने ही सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती कराई थी। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही सितारे लीलावती अस्पताल का रुख कर रहे हैं। साथ ही कुछ सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं-

विज्ञापन

बाबा सिद्दीकी के निधन की जानकारी मिलते ही अभिनेता संजय दत्त ने लीलावती अस्पताल का रुख किया। काले रंग का कुर्ता पजामा पहने संजू बाबा के चेहरे पर गहरा दुख देखा गया। अस्पताल पहुंचने वाले सितारों में संजय दत्त नंबर वन रहे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा सिद्दीकी के निधन की सूचना मिलते ही अभिनेता जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी भी लीलावती अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के बाहर एक के बाद एक सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

विज्ञापन

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के साथ लीलावती अस्पताल पहुंची हैं। इस दौरान अस्पताल के बाहर इकट्ठा हुई भारी भीड़ भी वीडियो में देखी जा सकती है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed