फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Baahubali actor Sathyaraj mother Nathambal Kalingarayar passes away Kamal Haasan and other offer condolences

दुखद: कटप्पा पर टूटा दुखों का पहाड़! अभिनेता सत्यराज की मां का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 12 Aug 2023 01:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 12 Aug 2023 01:34 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्र संबंधी समस्याओं के चलते एक्टर सत्यराज की मां का निधन हुआ।

विज्ञापन
Baahubali actor Sathyaraj mother Nathambal Kalingarayar passes away Kamal Haasan and other offer condolences
एक्टर सत्यराज अपनी मां के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाहुबली फेम अभिनेता सत्यराज पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता के सिर से मां का साया उठ गया है। सामने आईं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को सत्यराज की मां नाथम्बल का निधन हो गया। 94 वर्ष की उम्र में उन्होंने कोयंबटूर स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। कहा जा रहा है कि नाथम्बल का निधन उम्र संबंधी वजहों से हुआ है।

विज्ञापन

Akelli The Real Story: दुबई में मिली युवती की सच्ची कहानी है अकेली, प्रणय मेश्राम ने बताई फिल्म की पूरी मेकिंग
विज्ञापन


कोयंबटूर में होगा अंतिम संस्कार
मां के निधन की सूचना मिलने के बाद सत्यराज ने शूटिंग रोक दी और वह कोयंबटूर के लिए रवाना हो गए। बता दें कि सत्यराज अपनी एक आगामी फिल्म के लिए हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की मां का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर कोयंबटूर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ali Sethi: 'पसूरी' गायक अली सेठी ने सलमान तूर संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बताई असल सच्चाई

मां के साथ थी अच्छी बॉन्डिंग
बता दें कि नाथम्बल के तीन बच्चें हैं- एक्टर सत्यराज के अलावा उनकी दो बेटियां कल्पना और रूपा हैं। बता दें कि सत्यराज अपनी मां के बेहद करीब थे। उन्होंने कई मीडिया इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि मां को उनकी फिल्में देखना बेहद पसंद है। बता दें कि सत्यराज साउथ के बड़े एक्टर हैं। उन्हें फिल्म 'बाहुबली' में कटप्पा का रोल निभाने के लिए खासतौर से जाना जाता है।

Abhishek Banerjee: 'ड्रीम गर्ल 2' में अपने किरदार को लेकर कंफ्यूज हो गए थे अभिषेक बनर्जी, शाहरुख खान हैं वजह?


कमल हासन ने जताया शोक
सत्यराज की मां के निधन पर अभिनेता कमल हासन और उधयनिधि स्टालिन ने शोक व्यक्त किया है। उनके अलावा अन्य कई राजनीतिक और सिनेजगत की हस्तियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed