Ayushmann Khurrana: ‘मुपापा’ का हिस्सा बने आयुष्मान; यशराज-पोशम पा पिक्चर्स मिलकर बनाएंगे; कब होगी रिलीज?
Ayushmann Khurrana In Movie Mupapa: आयुष्मान खुराना ने अपने करियर में कई लीक से हटकर फिल्में की हैं। वह ऐसी ही एक फिल्म ‘मुपापा’ का हिस्सा बनने वाले हें, इससे बॉलीवुड के दो बडे प्रोडक्शन हाउस मिलकर बनाएंगे। जानिए, कब रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की यह फिल्म?
विस्तार
फिल्म ‘मुपापा’ को यश राज फिल्म्स (YRF) और पोशम पा पिक्चर्स मिलकर बना रहे हैं, यह इन दोनों प्रोडक्शन हाउस का पहला कोलेबोरेशन है। यह मिलकर ‘मुपापा’ नाम की फिल्म बना रहे हैं। इसमें आयुष्मान खुराना लीड रोल में है, इस बात की घोषणा मेकर्स ने बुधवार को की है।
बिल्कुल अलग जॉनर की होगी फिल्म
मेकर्स के मुताबिक ‘मुपापा’ काफी अलग जॉनर की फिल्म है। इसे समीर सक्सेना निर्देशित करेंगे। वह अब तक ‘ट्रिपलिंग’, ‘ये मेरी फैमिली’ और ‘परमानेंट रूममेट्स’ जैसी सीरीज बना चुके हैं। साथ ही जितेंद्र कुमार स्टारर फिल्म ‘जादूगर’ का निर्देशन भी वह कर चुके हैं।
कब थिएटर में दस्तक देगी फिल्म?
फिल्म ‘मुपापा’ की रिलीज डेट भी मेकर्स ने शेयर की है। यह अगले साल वैलेंटाइल वीक के बाद रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट 19 फरवरी, 2027 है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा बाकी कास्ट में कौन-कौन शामिल है, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ।
आयुष्मान खुराना करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं?
बीते दिनों आयुष्मान खुराना फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ नजर आए थे। इस साल वह दो फिल्मों में नजर आएंगे। इसमें ‘उड़ता तीर’ और ‘ये प्रेम मोल लिया’ शामिल है। इसके अलावा ‘मुपापा’ को लेकर उनका नाम अभी-अभी सामने आया है। सभी फिल्म अलग जॉनर की हैं।