फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ayushmann khurrana shares his college days picture said i am the most famous guy but shy

आयुष्मान खुराना ने ताजा की कॉलेज की यादें, तस्वीर साझा कर कहा- सबसे प्रसिद्ध था

Wed, 23 Jun 2021 08:47 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 23 Jun 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana shares his college days picture said i am the most famous guy but shy
आयुष्मान खुराना - फोटो : Instagram

अपनी पहली ही फिल्म 'विकी डोनर' से दर्शकों के दिलों पर छाए आयुष्मान खुराना का नाम आज सफल कलाकारों में शामिल हैं। उनके अभिनय की सराहना प्रशंसकों से लेकर बॉलीवुड कलाकारों तक सब करते हैं। अपने अभिनय के साथ-साथ अपने शांत और सुलझे हुए स्वभाव से उन्होंने सबका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना की एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये अभिनेता बहुत सक्रिय हैं और अक्सर तस्वीरें साझा करते हैं। हाल ही में आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर साझा की, जोकि उनके पुराने दिनों की है।

विज्ञापन


आयुष्मान के कॉलेज के दिनों की तस्वीर

आयुष्मान खुराना आज के समय में जितने सुंदर लगते हैं उतने ही सुंदर वो अपने कॉलेज के दिनों में भी थे, ये उनकी तस्वीर को देखकर पता लगता है। इस तस्वीर को अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा करते हुए आयुष्मान खुराना ने बताया कि वो अपनी कॉलेज के दिनों में बहुत ही प्रसिद्ध थे, लेकिन अभी की तरह ही वो कॉलेज के समय में भी शर्मीले स्वाभाव के थे। तस्वीर में आयुष्मान ने कैजुअल ब्राउन शर्ट पहनी है और आंखो पर चश्मा लगाया हुआ है। ये तस्वीर साल 2006 की है जब वह कॉलेज में पढ़ते थे।

विज्ञापन

ayushmann khurrana shares his college days picture said i am the most famous guy but shy
आयुष्मान खुराना - फोटो : Instagram

शायराना अंदाज में की अपनी तारीफ

आयुष्मान खुराना बहु-प्रतिभाशाली कलाकार हैं। वो एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ अच्छे गायक और लेखक भी हैं। अपनी इस तस्वीर के साथ उन्होंने शायराना अंदाज में कैप्शन लिखा। इसमें आयुष्मान ने अपने कॉलेज के दिनों को तो याद किया, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने खुद की ही तारीफ भी कर डाली। आयुष्मान ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'बात है पंजाब यूनिवर्सिटी के झोपडी नम्बर 14 की। मुस्कान है बेफिक्र हर दिन के रूटीन की। मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट की पुरानी बिल्डिंग के पीछे समोसा और चाय। यूनिवर्सिटी का सबसे प्रसिद्ध लड़का। फिर भी थोड़ा शर्मीला। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया।

अब तक के फिल्मी करियर में दी कई सुपरहिट फिल्में

आयुष्मान खुराना का एक संघर्ष भरा सफर रहा है। फिल्म जगत में कदम रखने से पहले आयुष्मान खुराना ने बतौर आरजे और वीजे काम किया।  लेकिन साल 2012 में उन्हें फिल्म विकी डोनर के जरिए अभिनय के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। इस फिल्म का निर्देशन सुजीत सरकार ने किया था। फिल्म में उनके साथ यामी गौतम मुख्य भूमिका में थी। पहली ही फिल्म से आयुष्मान ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के बाद आयुष्मान ने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा और उन्होंने अपने करियर में कई सफल फिल्में दीं। अंधाधुंध, बधाई हो, दम लगा के हईशा, बरेली की बर्फी सहित आयुष्मान खुराना ने कई  बड़ी फिल्मों में काम किया और सभी की सभी सफल साबित हुईं। उन्हें फिल्म अंधाधुंध के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। वो जल्द ही वाणी कपूर के साथ फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी और रकुल प्रीत के साथ फिल्म डॉक्टर जी में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed