फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana pair with sara ali khan or triptii dimri in Sooraj Barjatya upcoming film

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान की हीरोइन बनने के लिए इन दो नाम पर चल रहा विचार, सूरज बड़जात्या जल्द करेंगे एलान?

Fri, 27 Dec 2024 01:24 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 27 Dec 2024 01:24 PM IST
सार

सूरज बड़जात्या ने अपनी अगली फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना को चुना है। वहीं, इसकी मुख्य अभिनेत्री के लिए दो नामों पर चर्चा जारी है। आइए अपडेट पर गौर फरमा लेते हैं-
 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana pair with sara ali khan or triptii dimri in Sooraj Barjatya upcoming film
तृप्ति डिमरी-आयुष्मान खुराना-सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जाने-माने फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या ने कथित तौर पर अपनी अगली फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना को बतौर मुख्य अभिनेता चुना है। हालांकि, इस फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसे लेकर आए दिन कोई न कोई बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इसी बीच इसका हिस्सा बनने वालीं अभिनेत्री को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसने प्रशंसकों के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन

सारा और तृप्ति में कांटे की टक्कर

जानकारी के अनुसार, अब तक बिना शीर्षक वाली इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री की रेस में सारा अली खान और तृप्ति डिमरी सबसे आगे चल रही हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय जनवरी में लुक टेस्ट और आयुष्मान खुराना के साथ उनकी केमिस्ट्री पर निर्भर करेगा। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र के मुताबिक, 'सारा में चार्म और मेनस्ट्रीम की अपील है जो राजश्री यूनिवर्स के साथ मेल खा सकती है, जबकि बुलबुल (2020) और काला (2022) में तृप्ति डिमरी का शानदार प्रदर्शन उन्हें इस भूमिका के लिए मजबूत उम्मीदवार बनाता है।'

विज्ञापन


Salman Khan Birthday: भाईजान के जन्मदिन पर बेबी जॉन का सरप्राइज, वरुण धवन ने सेट से शेयर कीं बीटीएस तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान के साथ बनेगी किसकी जोड़ी? 

आयुष्मान खुराना पहले से ही सारा के साथ एक और फिल्म कर रहे हैं, जबकि अगर वह तृप्ति के साथ मिलकर काम करते हैं तो यह एक नई जोड़ी होगी। इसी बीच तृप्ति डिमरी हुसैन उस्तारा पर विशाल भारद्वाज की फिल्म और दो अन्य परियोजनाओं में व्यस्त हैं।


Sukesh Chandrashekhar: जैकलीन फर्नांडीज के लिए सांता क्लॉज बने सुकेश चंद्रशेखर, जेल से पत्र लिख दिया खास तोहफा

फ्लोर पर कब जाएगी सूरज बड़जात्या की फिल्म?

आगामी फिल्म भारतीय संस्कृति के ताने-बाने में गहराई से रची-बसी होगी। मुख्य जोड़ी तय करने के बाद, निर्देशक कलाकारों की टुकड़ी का चयन करने के लिए आगे बढ़ेंगे। फिल्म की शूटिंग 2025 की गर्मियों में शुरू होने वाली है और 2026 में सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी। जानकारी है कि आगामी पारिवारिक रोमांटिक फिल्म में आयुष्मान खुराना 'प्रेम' की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, इन खबरों पर अभी न ही आयुष्मान और ही निर्माता की ओर से आधिकारिक मुहर लग सकी है। ऐसे में आधिकारिक पुष्टि का अभी भी इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed