फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ayushmann khurrana film shubh mangal saavdhan sequel will be shoot soon

शुभ मंगल का सीक्वल करेगा ज्यादा सावधान, फिल्म में होंगे आयुष्मान खुराना

Thu, 09 May 2019 11:22 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 09 May 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana film shubh mangal saavdhan sequel will be shoot soon
ayushmann khurrana
फिल्म शुभ मंगल सावधान की हिट जोड़ी आनंद एल राय और आयुष्मान खुराना एक बार फिर एक साथ काम करते नज़र आने वाले हैं। साल 2017 में आई आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ का सीक्वल बनने जा रहा है। इस बार इस फिल्म के सीक्वल का नाम ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ होगा, जिसे हितेश केवल्या डायरेक्ट करेंगे।
विज्ञापन


फिल्म शुभ मंगल सावधान इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसे टैबू पर आधारित थी। लेकिन इस बार फिल्म के सीक्वल में होमोसेक्सुएलिटी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। फिल्म अगले साल रिलीज होगी। प्रोड्यूसर आनंद एल राय का कहना है कि शुभ मंगल सावधान की सफलता ने उन्हें एक ऐसी फ्रैंचाइजी में बदलने के लिए प्रोत्साहित किया, जिन विषयों पर लोग बात करने से बचते हैं, उन बातों को सबसे हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करती है।
विज्ञापन


कलर येलो प्रोडक्शन के मालिक प्रोड्यूसर आनंद एल राय ने कहा कि वह ये भी उम्मीद करते हैं कि ऑडियंस पहले की तरह ही फिल्म का आनंद लें। आपको बता दें आनंद एल राय ने ‘रांझणा’, ‘तनु वेड्स मनु‘ और ‘हैप्पी भाग जाएगी’ जैसी फैमली एंटरटेनर फिल्में बनाई हैं। वहीं हाल ही में आई फ्लॉप फिल्म ज़ीरो भी आनंद ने ही डायरेक्ट की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान खुराना ने खुराना फिल्म के बारे में कहा कि इसकी कहानी बहुती ही अच्छी है, जो ऑडियंस का दिल जीत लेगी और उनके चेहरे पर स्माइल आ जाएगी। उन्होंने कहा कि होमोसेक्सुएलिटी एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है जिसे यह फिल्म बहुत ही खूबसूरती के हैंडिल करती है। आनंद एल राय के साथ फिर से काम करना बहुत ही खुशी की बात है। यह फिल्म अगले साल तक रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed