फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pati Patni Aur Woh Do Trailer release ayushmann khurrana wamiqa gabbi sara ali khan and rakul starrer

Pati Patni Aur Woh Do Trailer: रिलीज हुआ 'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर, तिकड़ी में फंसे आयुष्मान खुराना

Sat, 02 May 2026 05:30 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 02 May 2026 05:30 PM IST
सार

Pati Patni Aur Woh Do Teaser Out: आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए इसमें क्या खास है?

विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh Do Trailer release ayushmann khurrana wamiqa gabbi sara ali khan and rakul starrer
पति पत्नी और वो दो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दर्शकों को कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का काफी इंतजार है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। इसमें आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान दमदार किरदार में नजर आए हैं। पहले यह फिल्म 4 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट टाल दी थी। आइए जानते हैं कि फिल्म के ट्रेलर में क्या खास है और यह कब रिलीज होने वाली है?
विज्ञापन

Pati Patni Aur Woh Do Trailer release ayushmann khurrana wamiqa gabbi sara ali khan and rakul starrer
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है खास?
2 मिनट 51 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि आयुष्मान खुराना एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आते हैं। वह इतने हिम्मत वाले हैं कि एक चीते को काबू में कर लेते हैं। इसके बाद वह वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान के साथ रोमांस करते हुए नजर आते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)


विज्ञापन
विज्ञापन

Pati Patni Aur Woh Do Trailer release ayushmann khurrana wamiqa gabbi sara ali khan and rakul starrer
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में ट्विस्ट
ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह के पति हैं। उनका दूसरी लड़कियों के साथ भी चक्कर है। तीनों को मैनेज करने के चक्कर में वह परेशान हो जाते हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब वह अपने एक दोस्त के गाल को चूम लेते हैं।
विज्ञापन

Pati Patni Aur Woh Do Trailer release ayushmann khurrana wamiqa gabbi sara ali khan and rakul starrer
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी कि यह फिल्म कब रिलीज होगी। पोस्ट में फिल्म का पोस्टर था, जिसमें आयुष्मान खुराना एक चीते के साथ बैठे थे। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था 'शिकारी खुद हो गया शिकार। अब जाल में फंस गए हमारे प्रजापति पांडे। हो जाओ 'पति पत्नी और वो दो' के लिए तैयार। क्योंकि यह 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)


कौन हैं फिल्म के निर्देशक?
'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed