फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Attack: Bats attack Amitabh Bachchan's house 'Jalsa',That Has 'petrified' Family Members

Attack: अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' पर हुआ चमगादड़ों का हमला, डरा हुआ है परिवार

Wed, 27 Oct 2021 12:24 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 27 Oct 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
Attack: Bats attack Amitabh Bachchan's house 'Jalsa',That Has 'petrified' Family Members
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं। इस शो के माध्यम से वह अपनी जिंदगी से जुड़ी अधिकतर बातों को शेयर करते हैं। इतना ही नहीं वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। हाल में ही अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनका परिवार इन दिनों बेहद डरा और परेशान है। दरअसर बिग बी ने अपने ब्लॉग के माध्यम से अपने फैंस को जानकारी दी कि उनके घर पर चमगादड़ों का हमला हो गया है।

विज्ञापन


बिग ने अपने ब्लॉग मे लिखा कि ' नहीं...मुझे EF brigade से कोई सलाह नहीं चाहिए... लेकिन आप लोगों के पास कुछ नया है, जो अब तक हमने ट्राई नहीं किया है तो उसे जरूर हमसे शेयर करें। अमिताभ आगे लिखते हैं 'हमने धुंआ किया, सैनिटाइज्ड लिक्विड छिड़का, इलेक्ट्रॉनिक रिपेलेंट गैजेट और इन सबसे ज्यादा प्रैक्टिकल है, eucalyptus के तेल का सभी जगह छिड़काव किया, लेकिन इन सब का कोई फायदा नहीं हुआ। दरअसल, ये कोई पहला मौका नहीं है जब जलसा पर चमगादड़ों ने हमला किया हो। इन दिनों जलसा में पेड़ पौधों ले लेकर दीवारों पर चमगादड़ लटके हुए हैं। जिससे घर के लोग डर गए हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस को दी फ्रैक्चर उंगली की जानकारी 
केबीसी शो के दौरान अमिताभ बच्चन को फ्रैक्चर उंगली की वजह से चप्पल पहने हुए देखा गया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी थी। अमिताभ ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बीनेशन आउटफिट के साथ अपने नए फुटवियर दिखाए थे। पोस्ट के माध्यम से उन्होंने बताया था कि उनके पैर की उंगली फ्रैक्चर है जिस कारण उन्हें ब्लैक पेटेंट लेदर शूज छोड़ने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed