फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Athiya-KL Rahul Wedding: according to reports couple will marry in 2023 january or february

Athiya-KL Rahul Wedding: अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे अथिया और केएल राहुल, जानिए क्या होगी तारीख

Tue, 19 Jul 2022 10:37 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 19 Jul 2022 10:37 AM IST
सार

अभिनेत्री अथिया शेट्टी और के एल राहुल पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अभिनेत्री को काफी बार केएल राहुल के साथ उनके क्रिकेट टूर्स पर भी जाते हुए देखा गया है।

विज्ञापन
Athiya-KL Rahul Wedding: according to reports couple will marry in 2023 january or february
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी अपने फिल्मी करियर से कई ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार प्लेयर के एल राहुल और अथिया एक-दूसरे को पिछले काफी समय से डेट कर रहे हैं। इन दोनों की शादी को लेकर बीते कई दिनों से चर्चाएं जोरो पर हैं। बीते दिनों कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अभिनेत्री जल्द ही क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी करने वाली है। इन रिपोर्ट्स पर अथिया ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार रिएक्शन दिया था, जिसे देख कपल के फैंस को झटका लगा था। हालांकि, अब एक बार फिर दोनों की शादी को लेकर एक रिपोर्ट सामने आ रही है।

विज्ञापन

2023 में शादी करेंगे अथिया-राहुल
अभिनेत्री अथिया शेट्टी और के एल राहुल पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अभिनेत्री को काफी बार केएल राहुल के साथ उनके क्रिकेट टूर्स पर भी जाते हुए देखा गया है। यह कपल उन सितारों में शामिल हैं, जिन्हें फैंस जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। अब ऐसे में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक इनके माता-पिता ने दोनों की शादी का प्लान थोड़ा आगे बढ़ा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, 'अथिया और केएल राहुल आने वाले तीन महीने में नहीं बल्कि अगले साल शादी के बंधन में बंधेगें। दोनों की शादी साल 2023 के जनवरी-फरवरी में होने वाली है, लेकिन अभी इसकी तारीख तय नहीं की गई है। अथिया और राहुल की शादी की तैयारियों को लेकर अभी दोनों परिवारों में बातचीत चल रही है।'  

विज्ञापन
विज्ञापन

नए घर में शिफ्ट होगा कपल
इस रिपोर्ट में कपल के शादी के बाद के घर के बारे में भी जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,'अथिया और केएल राहुल शादी के बाद मुंबई के पाली हिल्स स्थित संधू पैलेस में शिफ्ट हो जाएंगे। उनके नए आशियाने का कंस्ट्रक्शन अभी भी चल रहा है।' गौरतलब है कि अथिया और राहुल इस घर में शिफ्ट होते ही रणबीर और आलिया के पड़ोसी बन जाएंगे। दरअसल, यह बिल्डिंग आलिया और रणबीर के घर वास्तु से दो बिल्डिंग्स दूर है।

विज्ञापन

अथिया का मजेदार रिएक्शन 
यह पहली बार नहीं है कि अथिया और के एल राहुल की शादी को लेकर कोई खबर सामने आई हो। पिछले दिनों आई खबर पर अथिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मुझे उम्मीद है कि मुझे 3 महीने में होने वाली शादी में आमंत्रित किया जाएगा।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed