फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Asif Kapadia on Irrfan Khan: 'He was always like this wonderful, spiritual human being'

ऑस्कर विजेता आसिफ कपाड़िया ने किया इरफान खान को याद, कहा- एक खास और अच्छे व्यक्ति थे

Fri, 28 May 2021 09:49 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 28 May 2021 09:49 PM IST
सार

ऑस्कर पुरस्कार विजेता निर्देशक आसिफ कपाड़िया का कहना है कि वह अभी तक इस बात पर यकीन नहीं कर पाए हैं कि अभिनेता इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं हैं।

विज्ञापन
Asif Kapadia on Irrfan Khan: 'He was always like this wonderful, spiritual human being'
आसिफ कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्कर पुरस्कार विजेता निर्देशक आसिफ कपाड़िया का कहना है कि वह अभी तक इस बात पर यकीन नहीं कर पाए हैं कि अभिनेता इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। इरफान (54) का पिछले साल अप्रैल में निधन हो गया था। वह न्यूरोएंडोक्राइन नामक दुर्लभ कैंसर से जूझ रहे थे।

विज्ञापन


साल 2001 में अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म ''द वॉरियर'' में इरफान के साथ काम करने वाले कपाड़िया ने कहा कि वह तो इस शानदार सफर की शुरुआत भर थी। इस फिल्म में ''मॉनसून शूटआउट'' के निर्देशक अमित कुमार ने भी काम किया था। कपाड़िया (49) ने लंदन से 'जूम' पर दिये गए इंटरव्यू में कहा, 'इरफान और अमित के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे रहे हैं। हमारा सफर शानदार रहा। हम सभी अच्छे दोस्त रहे।'
विज्ञापन


निर्देशक ने कहा, 'हम उन्हें बहुत याद करते हैं। वह एक शानदार और खास व्यक्ति थे। हम न तो उनके काम के लिये उन्हें भूल पाएंगे और न ही एक अच्छे व्यक्ति के तौर पर। वह कभी नहीं बदले। वह एक अद्भुत और नेक इंसान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed