फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aryan khan rave party case suniel shetty reacted on matter says lets real report come out

Aryan Khan arrest Sunil Shetty reaction: शाहरुख के बेटे आर्यन से हो रही पूछताछ पर सुनील शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- बच्चे को सांस तो लेने दो

Sun, 03 Oct 2021 02:08 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 03 Oct 2021 02:08 PM IST
सार

सुनील शेट्टी ने कहा कि जब कहीं रेड पड़ती है तो कुछ लोगों को हिरासत में लिया जाता है। ऐसे में हम ये मानकर बैठ जाते हैं कि उस लड़के ने ड्रग्स जरूर लिया होगा।

विज्ञापन
Aryan khan rave party case suniel shetty reacted on matter says lets real report come out
सुनील शेट्टी, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में चल रही रेव पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे का नाम भी सामने आया है। खबर है कि एनसीबी की छापेमारी के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को भी हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी उनसे भी पूछताछ कर रहे हैं। अब शाहरुख के बेटे आर्यन का नाम सामने आने से इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है और हर तरफ से प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गई है। इस मामले में सुनील शेट्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुनील ने कहा कि, 'जब कहीं रेड पड़ती है तो कुछ लोगों को हिरासत में लिया जाता है। ऐसे में हम ये मानकर बैठ जाते हैं कि उस लड़के ने ड्रग्स जरूर लिया होगा'।

विज्ञापन
 

Aryan khan rave party case suniel shetty reacted on matter says lets real report come out
आर्यन खान - फोटो : Instagram

आगे उन्होंने कहा कि, 'उस बच्चे को थोड़ी सांस लेने दीजिए।सही रिपोर्ट्स आने का इंतजार करिए'। बता दें कि एनसीबी की छापेमारी के दौरान जहाज से कोकीन के अलावा अन्य तीन तरह के ड्रग्स भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन का कहना है कि उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए किसी भी तरह का भुगतान नहीं किया था, उन्हें गेस्ट के तौर पर पार्टी में बुलाया गया था।

Aryan khan rave party case suniel shetty reacted on matter says lets real report come out
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों के मुताबिक, आर्यन ने दावा किया है कि पार्टी में उनके नाम पर कई लोगों को बुलाया गया था। पार्टी में क्या होने वाला था इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। हालांकि, एनसीबी के अधिकारियों ने शाहरुख के बेट आर्यन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उनके चैट्स खंगाले जा रहे हैं, जिससे रेव पार्टी में आर्यन की भूमिका साफ हो सके।बताया जा रहा है कि एनसीबी ने जब जहाज पर छापेमारी की तब उस पर करीब 600 हाईप्रोफाइल लोग सवार थे। सभी लोग पार्टी में शामिल होने के लिए जहाज में सवार हुए थे। पार्टी में शामिल होने के लिए टिकट की कीमत 80 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed