फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aryan khan drugs case NCB DDG Gyaneshwar Singh says we include kp gosavi in investigation after court permission

Aryan Khan Drugs Case: गोसावी को जांच में शामिल करने के लिए कोर्ट जाएगी एनसीबी, प्रभाकर से संपर्क करने की कोशिश

Fri, 29 Oct 2021 07:16 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 29 Oct 2021 07:16 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के क्रूज ड्रग्स केस के गवाह केपी गोसावी को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके बाद केपी गोसावी ने एक वीडियो के जरिए उन पर लगे वसूली के सभी आरोपों को गलत बताया। गोसावी पिछले काफी समय से फरार चल रहे थे।

विज्ञापन
aryan khan drugs case NCB DDG Gyaneshwar Singh says we include kp gosavi in investigation after court permission
एनसीबी के डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के क्रूज ड्रग्स केस के गवाह केपी गोसावी को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके बाद केपी गोसावी ने एक वीडियो के जरिए उन पर लगे वसूली के सभी आरोपों को गलत बताया। गोसावी पिछले काफी समय से फरार चल रहे थे। केपी गोसावी के पकड़े जाने के बाद नरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह का बयान सामने आया है, जिन्होंने केपी गोसावी को जांच में शामिल करने और साथ ही प्रभाकर सेल से संपर्क करने के बारे में बात की है।

विज्ञापन


इस मामले की जांच करने में सक्षम होंगे

एनसीबी के डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा, ‘केपी गोसावी कस्टडी में है और उसे अपनी जांच में शामिल करने की परमिशन लेने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा। इसी के साथ डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह का ये भी कहना है कि उन्हें इस बात का पूरा यकीन है कि वो इस मामले की जांच करने में पूरी तरह सक्षम होंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

aryan khan drugs case NCB DDG Gyaneshwar Singh says we include kp gosavi in investigation after court permission
किरण गोसावी - फोटो : सोशल मीडिया

गवाह प्रभाकर सेल से संपर्क करने की कोशिश

क्रूज ड्रग्स केस मामले में एनसीबी के डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा, ‘हमने हर तरह से इस केस के गवाह प्रभाकर सेल से संपर्क करने की कोशिश की है। क्योंकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई थी कि प्रभाकर सेल लगातार पुलिस के संपर्क में था इसलिए हमने मुंबई पुलिस कमिश्नर कि तरफ से भी मदद का अनुरोध किया है।


अब तक नहीं भेजा है नोटिस

एनसीबी के डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने आगे कहा कि हम अभी तक उन्हें नोटिस नहीं दे पाए हैं। मुझे ये पूरी उम्मीद है कि वो इस जांच में शामिल होंगे क्योंकि वो क्रूज ड्रग्स केस के सबसे महत्वपूर्ण गंवाहों में से एक हैं। गौरतलब है कि हाल ही में ड्रग्स केस के मुख्य गवाह प्रभाकर सैल ने आर्यन को छोड़ने के लिए केपी गोसावी पर 'डील' कराने के आरोप लगाए थे। प्रभाकर सैल खुद को केपी गोसावी का बॉडीगार्ड बताता है।



 

aryan khan drugs case NCB DDG Gyaneshwar Singh says we include kp gosavi in investigation after court permission
समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया

समीर वानखेड़े को पैसे देने की कि थी बात

प्रभाकर सैल ने दावा किया था कि क्रूज पार्टी रेड के वक्त वह गोसावी के साथ थे. प्रभाकर ने खुलासा किया था कि केपी गोसावी सैम नाम के शख्स से फोन पर 25 करोड़ रुपए से बात शुरू कर 18 करोड़ में डील फिक्स करने की बात कर रहा था। केपी गोसावी ने 8 करोड़ रुपए एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को देने की भी बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed