{"_id":"61764d4719abd54d843c53c6","slug":"aryan-khan-drug-case-after-shahrukh-khan-gauri-khan-reach-arthur-road-jail-to-meet-son-aryan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aryan khan drug case: शाहरुख के बाद, आर्यन से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचीं गौरी खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan khan drug case: शाहरुख के बाद, आर्यन से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचीं गौरी खान
Mon, 25 Oct 2021 11:53 AM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
गौरी और आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रूज ड्रग्स मामले में दो हफ्तों से ज्यादा समय से बंद बेटे आर्यन से मिलने गौरी खान आर्थर रोड जेल पहुंची हैं। इससे पहले शाहरुख खान भी आर्यन से मिलने जेल में पहुंचे थे। बीते हफ्ते कोर्ट से बेल याचिका खारिज होने के बाद गुरुवार को शाहरुख, आर्यन से मिलने पहुंचे थे। ये पहली बार था जब शाहरुख जेल में पहुंचे थे। कुछ ही दिनों पहले महाराष्ट्र सरकार ने कैदियों से मिलने के लिए परिवार वालों को अनुमति दी है। जो पहले कोरोना महामारी के चलते बंद कर दिया गया था।
3 अक्टूबर को गिरफ्तार हुआ था आर्यन
एनसीबी ने 3 अक्टूबर को एक क्रूज पर चल रही पार्टी में ड्रग्स के सिलसिले में छापेमारी की थी। जहां से आर्यन खान समेत 8 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। तब से आर्यन आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
पिछले हफ्ते रिजेक्ट हुई थी बेल
बीते हफ्ते बुधवार को मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने आर्यन खान की बेल याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद आर्यन के वकील ने राहत के लिए मुंबई हाईकोर्ट का रुख किया था। इस मामले में कल यानि मंगलवार को आर्यन की बेल को लेकर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
अनन्या पांडे से भी पूछताछ
आर्यन से हुई पूछताछ और उनकी व्हाट्सऐप चैट के आधार पर अभिनेत्री और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे से भी एनसीबी ने पूछताछ की थी। साल 2018-19 की चैट के आधार पर एनसीबी ने अनन्या से पूछताछ की थी।
शाहरुख-गौरी की शादी के 30 साल
25 अक्तूबर यानि आज के दिन शाहरुख और गौरी की शादी की सालगिरह को आज 30 साल पूरे हो गए हैं। शाहरुख और गौरी खान आज अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान आर्थर रोड जेल में दो हफ्तों से ज्यादा वक्त से बंद हैं। लगातार कोशिशों की बावजूद शाहरुख के बेटे आर्यन को बेल नहीं मिल पा रही है।