फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aryan Khan case: NDPS court to decide on grant of extension to NCB for filing chargesheet in cruise drug case

Aryan Khan Case: सेशन कोर्ट से एनसीबी को मिला वक्त, अब 60 दिनों में दाखिल करनी होगी चार्जशीट

Thu, 31 Mar 2022 05:17 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 31 Mar 2022 05:17 PM IST
विज्ञापन
Aryan Khan case: NDPS court to decide on grant of extension to NCB for filing chargesheet in cruise drug case
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की स्पेशल इंवेस्टिगेटिव टीम (एसआईटी) द्वारा की जा रही है। 28 मार्च को एनसीबी की एसआईटी टीम ने मुंबई के सेशन कोर्ट में आवेदन कर अदालत से चार्जशीट दायर करने के लिए और समय मांगा है। वहीं आज यानी गुरुवार को विशेष अदालत में एनसीबी को और समय दे दिया है। कोर्ट की तरफ से एनसीबी को 60 दिन का समय दिया गया है। हालांकि, एनसीबी ने कोर्ट से 90 दिन का समय मांगा था। 

विज्ञापन

एनसीबी का कहना है कि अभी भी ड्रग्स मामले की जांच जारी है। मुख्य पंच गवाह किरण गोसावी का स्वैच्छिक बयान दर्ज करना अभी बाकी है। इसलिए अदालत को चार्जशीट दाखिल करने के लिए और वक्त देना चाहिए। एनसीबी ने आवेदन कर चार्जशीट जमा करने के लिए कोर्ट से 90 दिन का समय देने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि आर्यन खान ड्रग्स केस की चार्जशीट फाइल करने के लिए एनसीबी को दिए गए 180 दिन 2 अप्रैल को पूरे हो जाएंगे। नियमों के मुताबिक 2 अप्रैल तक एसआईटी को इस मामले में चार्जशीट दायर कर देना चाहिए। हालांकि स्पेशल इंवेस्टिगेटिव टीम ने समय समाप्त होने से पहले ही सेशन कोर्ट से वक्त मांग लिया है। 

विज्ञापन

बता दें कि एनसीबी ने पिछले साल 2 अक्टूबर को लग्जरी क्रूज शिप कॉर्डेलिया पर छापा मारा था। छापेमारी में हिरासत में लिए गए कुछ युवकों में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल थे। इस मामले में कुल गिरफ्तारियां 20 हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed