फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aryan khan appears before ncb to mark his weekly presence

Aryan Khan: एनसीबी दफ्तर पहुंचा आर्यन खान, सामने आई तस्वीर

Fri, 12 Nov 2021 02:19 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 12 Nov 2021 02:19 PM IST
सार

बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन को इस शर्त के साथ ही जमानत दी थी कि उस हर हफ्ते एनसीबी के सामने पेश होना होगा।

विज्ञापन
Aryan khan appears before ncb to mark his weekly presence
एनसीबी दफ्तर में आर्यन खान - फोटो : ANI Twitter

विस्तार

ड्रग्स केस में जमानत पर जेल से बाहर निकला आर्यन खान आज शुक्रवार को एजेंसी के सामने पेश हुआ। बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन को इस शर्त के साथ ही जमानत दी थी कि उस हर हफ्ते (शुक्रवार) को एनसीबी के सामने पेश होना होगा।

विज्ञापन


 

शाहरुख खान के 23 वर्षीय बेटे को 3 अक्तूबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में आर्यन का नाम सामने आते ही हंगामा मच गया था। वह करीब 25 दिनों से जेल में बंद था जिसके बाद कई बार उसकी जमानत याचिका सेशन कोर्ट ने खारिज की। इसके बाद आर्यन के वकीलों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की और आर्यन खान को जमानत मिल गई।

 

 

Aryan khan appears before ncb to mark his weekly presence
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान को जमानत देने के साथ ही कुछ शर्तों को भी रखा है। इन शर्तों के अनुसार आर्यन किसी दूसरे आरोपी से कॉन्टैक्ट नहीं करेगा। इसके अलावा स्पेशल कोर्ट की कार्यवाही को प्रभावित करने की भी कोशिश नहीं करेगा और आर्यन खान को अपना पासपोर्ट स्पेशल कोर्ट में जमा करना होगा। यहां तक की माडिया में कोई बयान नहीं देगा।


 

Aryan khan appears before ncb to mark his weekly presence
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन खान को कोर्ट ने सख्त हिदायत दी है कि अगर वह मुंबई से भी बाहर जाता हैं तो इसकी जानकारी केस जुड़े अधिकारियों को बतानी होगी। अगर वह कोर्ट की शर्तों को नही मानता तो उसकी जमानत को रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed