फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arvind Akela Kallu Bhojpuri Romantic Song Kamariya Fatela Actress Dimple Singh News in Hindi

Bhojpuri: अरविंद अकेला का नया भोजपुरी गाना रिलीज, डिंपल सिंह के साथ दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Thu, 19 May 2022 11:59 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 19 May 2022 11:59 AM IST
सार

अरविंद अकेला और अभिनेत्री डिंपल सिंह का नया गाना कमरिया फाटेला रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है।

विज्ञापन
Arvind Akela Kallu Bhojpuri Romantic Song Kamariya Fatela Actress Dimple Singh News in Hindi
भोजपुरी गाना कमरिया फाटेला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी फिल्मों और गानों का लोगों के बीच काफी क्रेज रहता है। कोई भी भोजपुरी फिल्म या गाना जैसे ही रिलीज होता है वह वायरल होने लगता है। भोजपुरी सिंगर और अभिनेता अरविंद अकेला की गायकी के लोग दीवाने रहते हैं। हाल ही में अरविंद अकेला और अभिनेत्री डिंपल सिंह का नया गाना कमरिया फाटेला रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है। ये गाना काफी वायरल हो रहा है, जिसे हर कोई खूब पसंद कर रहा है। इस म्यूजिक वीडियो को वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

विज्ञापन

इस वीडियो में अरविंद अकेला और डिंपल सिंह का डांस और जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। गाने में डिंपल सिंह अरविंद की पत्नी का रोल निभा रही हैं। डिंपल सिंह पति के साथ रोमांस को लेकर काफी परेशान रहती हैं और इसकी शिकायत वह अपनी ननद से करती हैं। गाने में अभिनेत्री उनसे अपने कमर दर्द की भी शिकायत करती हैं। कमरिया फाटेला गाने में डिंपल सिंह ने साड़ी पहनी है और उनके डांस मूव्स काफी शानदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Romantic Song Kamariya Fatela Actress Dimple Singh News in Hindi
भोजपुरी गाना कमरिया फाटेलाभोजपुरी गाना कमरिया फाटेलाभोजपुरी गाना कमरिया फाटेला - फोटो : सोशल मीडिया

अरविंद अकेला और डिंपल सिंह के इस गाने को अब तक सात लाख से ज्यादा व्यूज और 22 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हर बार की तरह इस गाने में भी डिंपल अपनी कमरिया का जादू चला रही हैं। गाने में उनके मूव्स और एक्प्रेशन काफी अच्छे हैं। कमरिया फाटेला गाने को बोल अजय बच्चन ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।

विज्ञापन

इस वीडियो का निर्देशन गोल्डी-बॉबी ने किया है। अरविंद अकेला की आवाज में ये गाना काफी पसंद किया जा रहा है। इसके पहले सिंगर ने महिमा सिंह के साथ 'जिंदगी बन गए हो तुम' गाना रिलीज किया था। इस गाने में भी दोनों की केमिस्ट्री शानदार थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed