विवाद: सलमान के खिलाफ बोलने पर केआरके से नाराज हुईं अर्शी खान, बोलीं- सस्ती पब्लिसिटी के लिए वो...
- सलमान से पंगा लेने पर केआरके पर भड़कीं अर्शी खान
- अर्शी ने कहा मैंने केआरके से कहा है कि वो सलमान से माफी मांगे
- सलमान द्वारा केआरके पर मानहानि केस करने के बाद बढ़ा विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमाल आर खान अपने विवादित बयान को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वो और ज्यादा लाइमलाइट में आ गए हैं। सलमान खान द्वारा कमाल आर खान उर्फ केआरके पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद केआरके दूसरे सितारों पर भी लगातार विवादित टिप्पणियां किए जा रहे हैं। इसी बीच बिग बॉस का हिस्सा रहीं अर्शी खान ने कहा है कि उन्होंने केआरके से सलमान खान से माफी मांगने के लिए कहा लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। बता दें कि अर्शी ने बिग बॉस में लोगों का खूब मनोरंजन किया था और वो सलमान खान की बहुत इज्जत करती हैं। ऐसे में केआरके द्वारा सलमान को कुछ भी बुरा कहना अर्शी खान को बर्दाश्त नहीं है।
केआरके पर भड़कीं अर्शी खान
एक इंटरव्यू में अर्शी खान ने कहा कि, "केआरके ने ये सब सस्ती पब्लिसिटी के लिए किया है जिसका वो आनंद उठा रहे हैं। अर्शी ने कहा कि केआरके से मैंने सलमान खान से माफी मांगने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने मेरी एक भी नहीं सुनी। मुझे इस बात से बहुत तकलीफ पहुंचती है जब लोग सलमान खोन को नीचा दिखाने के इरादे से उनकी ओर इशारा करते हैं'।
बता दें कि ये सारा मामला तब शुरू हुआ जब सलमान खान की तरफ से केआरके पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया। केआरके का कहना था कि उन्होंने सलमान की फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' का खराब रिव्यू किया था इस वजह से उनके ऊपर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं सलमान के वकीलों का कहना है कि मानहानि का मुकदमा भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के जवाब में हैं। इसके बाद से ये मामला काफी बढ़ गया था और कई सितारे इस विवाद में कूद पड़े थे।
बात करें अर्शी की तो वो शो 'आएंगे तेरे सजना के सीजन 1' के स्वयंवर को लेकर चर्चा में हैं। अर्शी के फैंस उनके शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अर्शी ने अपना अच्छा जीवनसाथी चुनने के लिए सलमान खान से मदद मांगी है। उनका कहना है कि सलमान खान को उनके लिए अच्छा हमसफर ढूंढने में मदद करनी चाहिए।