{"_id":"5b1fd97c4f1c1ba76e8b75cc","slug":"armaan-kohli-arrested-by-mumbai-police-he-is-accused-of-assaulting-his-girlfriend-neeru-randhawa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" 8 दिन बाद एक्टर अरमान कोहली गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड को पीट-पीटकर पहुंचा दिया था अस्पताल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
8 दिन बाद एक्टर अरमान कोहली गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड को पीट-पीटकर पहुंचा दिया था अस्पताल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 12 Jun 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
अरमान कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली को गर्लफ्रेंड की पिटाई के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें उनके लोनावाला स्थित बंगले से मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया। बता दें कि अरमान बीते 5 जून से अपनी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा की पिटाई के बाद से ही फरार चल रहे थे और पुलिस को उनकी तलाश थी।
विज्ञापन
Actor Armaan Kohli arrested by #Mumbai Police, he is accused of assaulting his girlfriend Neeru Randhawa. (File Pic) pic.twitter.com/wc4NOFIHTG
— ANI (@ANI) June 12, 2018विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मारपीट के मामले में पुलिस ने अरमान पर आईपीसी की धारा 323, 326, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया था। खबरों के मुताबिक अरमान ने नीरू को मैसेज कर उनसे माफी मांग रहे थे। यहां तक पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए शादी करने का वादा कर रहे थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अरमान की गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में उन पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाया थे। अरमान ने नीरू को इस कदर पीटा था कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जाना पड़ा था। पुलिस को दिए अपने बयान में नीरू ने बताया है कि वे पिछले तीन साल से अरमान संग रिलेशन में है।
नीरू रंघावा की शिकायत पर पुलिस ने अरमान के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 326 के तरह मामला दर्ज कर लिया है। दोषी पाए जाने पर अरमान को 7 साल की जेल की सजा भी हो सकती है।
पहले भी गर्लफ्रेंड को धोखा दे चुके हैं कोहली
ayesha jhulka
वैसे ये पहला मामला नहीं है जब अरमान कोहली ने अपनी किसी गर्लफ्रेंड को पीटा हो, इससे पहले भी इस तरह के वारदात यह अंजाम दे चुके हैं। एक वक्त ऐसा था जब अरमान कोहली और आयशा जुल्का के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं। अरमान ने आयशा को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। इसी वजह से आयशा ने बड़े बजट तक की फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था लेकिन अरमान ने आयशा को प्यार में धोखा दे दिया। कहा जाता है कि उनका दिल किसी और पर आ गया था, जिसकी वजह से उन्होंने आयशा को छोड़ दिया। अरमान से मिले धोखे के बाद आयशा का करियर भी ढलान पर आ गया।