Happy Birthday Anil Kapoor: अर्जुन कपूर ने अनिल कपूर के जन्मदिन पर की मजेदार पोस्ट, बोले, "यूथ का खजाना, जोशीला जवानी का...
बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें हैं जो लंबे समय से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। ये सितारें एवरग्रीन हैं। जहां अमिताभ बच्चन 80 का उम्र में भी जोश से भरे हुए नजर आते हैं तो वहीं रेखा को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। इन्हीं में से एक हैं अनिल कपूर। बॉलीवुड में अनिल कपूर की एक अलग छवि है। उनको देखकर लगता है कि जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है वे और भी ज्यादा यंग होते जा रहे हैं। आज अनिल कपूर अपना 65 जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में फैंस और बॉलीवुड में हर तरफ से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। अब अर्जुन कपूर ने भी अपने चाचा अनिल कपूर को बहुत ही मजेदार तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है।
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरें शेयर की हैं उनमें से एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर दोनों नजर आ रहे हैं और उस तस्वीर पर लिखा है 2060। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि जहां अनिल कपूर जवान दिखाई दे रहे हैं तो वहीं अर्जुन कपूर के सारे बाल सफेद दिख रहे हैं। यानि कहने का मतलब है की साल 2060 में भी अनिल कपूर जवान ही रहेंगे और अर्जुन कपूर ऐसे दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर ने अनिल कपूर के साथ अपने बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए बहुत ही मजेदार पोस्ट लिखी है।
अर्जुन कपूर ने अनिल कपूर के साथ एक थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, यूथ का खजाना, जोशीला जवानी का नमूना, सिर्फ एवरग्रीन ही नहीं, ऐसी एवरलास्टिंग ब्यूटी कभी देखी ही नहीं। ही एजेस लाइक वाइन, मेक्स ऑल अदर एक्ट्रेस व्हाइन दिन पर दिन यंग होते रहते हैं तो इनका क्या कसूर, इट्स द क्यूरियस केस ऑफ अनिल कपूर। हैप्पी बर्थडे मेरे झक्कास चाचु। अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। यहां देखें तस्वीरें।