फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor Upcoming Comedy Film Mere Husband Ki Biwi Starrer Comedian Harsh Gujral Actress Bhumi Pednekar

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर करना चाहते हैं ज्यादा कॉमेडी फिल्में, बोले- यह जॉनर फैमिली ऑडियंस के लिए जरूरी है

Tue, 18 Feb 2025 11:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 18 Feb 2025 11:50 PM IST
सार

मंगलवार को अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ फिल्म के दूसरे एक्टर्स भी मौजूद थे। प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने ख्वाहिश जताई कि वह आने वाले समय में ज्यादा कॉमेडी फिल्में करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Arjun Kapoor Upcoming Comedy Film Mere Husband Ki Biwi Starrer Comedian Harsh Gujral Actress Bhumi Pednekar
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मुदस्सर अजीज निर्देशित फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का प्रमोशन करने के लिए अर्जुन कपूर दिल्ली पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल, एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह भी नजर आईं। फिल्म की स्टार कास्ट ने मीडिया से फिल्म को लेकर बातचीत की। इस दौरान अर्जुन कपूर ने कॉमेडी फिल्मों की अहमियत पर बात की। 

विज्ञापन


फैमिली ऑडियंस के लिए कॉमेडी फिल्मों को जरूरी बताया
अर्जुन कपूर कहते हैं, ‘कॉमेडी जॉनर फैमिली ऑडियंस के लिए जरूरी है। कॉमेडी फिल्मों को दर्शक पसंद करते हैं, इन्हें देखने थिएटर आते हैं। अगर हम लोगों को हंसाते हैं और वे इससे अच्छा महसूस करते हैं, तो इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है? मैंने रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में की हैं, ड्रामा फिल्में भी की हैं, एक्शन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन अब मैं ज्यादा कॉमेडी फिल्में की इच्छा रखता हूं।’  

विज्ञापन

Arjun Kapoor Upcoming Comedy Film Mere Husband Ki Biwi Starrer Comedian Harsh Gujral Actress Bhumi Pednekar
फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में हर्ष गुजराल, अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत, भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

हर्ष गुजराल फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं 
फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के प्रमोशन के दौरान स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी मौजूद थे। वह इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म का हिस्सा बनकर वह काफी खुश दिखे। हर्ष कहते हैं, ‘मैं पहली बार फिल्म कर रहा हूं, यह सपने के सच होने जैसा है। मैंने आठ साल स्टैंडअप कॉमेडी की है। इतने सालों की मेरी मेहनत, बड़े पर्दे पर भी दर्शकों को नजर आएगी। 

हर्ष की तारीफ करते दिखे बाकी एक्टर्स
फिल्म में भूमि पेडनेकर भी हैं, वह अर्जुन कपूर की पत्नी के रोल में हैं। वह बताती हैं कि हर्ष को एक डांस स्टेप नहीं आ रहा था। ऐसे में उन्होंने अर्जुन को वो डांस स्टेप करते देखा, उसे फोन में रिकॉर्ड और फिर सारी रात प्रैक्टिस की। अगले दिन हर्ष को वो डांस स्टेप अच्छे से आता था। हर्ष को, प्रमोशन के दौरान भूमि सबका फेवरेट भी बताती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed