फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor Opened up about his bond with his step sisters Khushi Kapoor and Janhvi Kapoor

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने बताया कैसे हैं बहनों के साथ उनके रिश्ते, जान्हवी कपूर के लिए कह दी ये बात

Thu, 28 Nov 2024 07:09 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 28 Nov 2024 07:09 PM IST
सार

Arjun Kapoor on Bond with Sisters: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल में ही अपनी बहनों के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब वह अपनी बहनों के साथ एक बेहद मजबूत रिश्ता साझा करते हैं। 
 

विज्ञापन
Arjun Kapoor Opened up about his bond with his step sisters Khushi Kapoor and Janhvi Kapoor
अर्जुन कपूर- जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सिंघम अगेन' के लिए चर्चा बटोर रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपनी दोनों बहनों के साथ अपने बॉन्ड पर बात की है। इसमें उन्होंने बताया है कि कैसे बीते कुछ वर्षों में बहनों के साथ उनका रिश्ता विकसित हुआ है। इस दौरान उन्होंने खुशी और जान्हवी को बहुत अच्छे तरीके से पाले गए बच्चे बताया है। 

विज्ञापन


बहनों के बेहद करीब आ गए हैं अर्जुन कपूर
अभिनेता ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आए दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों की वजह वो अपनी बहनों के करीब आए और अब एक-दूसरे की ताकत बन चुके हैं। गैलाटा इंडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "यह खास रहा है, लेकिन जिस तरह से यह हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं अपने सबसे बुरे दुश्मन के लिए भी यह नहीं चाहूंगा। मेरी जिंदगी का हर अच्छा पल जान्हवी और खुशी के बिना अधूरा है।" उन्होंने आगे कहा कि खुशी बिना पूछे ही उनकी फिल्म देखने चली गई, जिससे उन्हें महसूस हुआ कि वो उनकी काफी परवाह करती हैं।
विज्ञापन

Isha Gupta: मॉडलिंग के साथ अभिनय में भी आजमाई किस्मत, 'जन्नत 2' में पहली बार नजर आईं ईशा गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

जान्हवी को बताया अपने ज्यादा करीब
अर्जुन कपूर ने बताया कि वो जान्हवी कपूर के ज्यादा करीब हैं, क्योंकि दोनों की उम्र में बहुत कम अंतर है। हालांकि, उन्होंने कहा कि जान्हवी और खुशी दोनों ही उनका हौसला बढ़ाती हैं और इस पेशे को समझती हैं, क्योंकि वो इसका हिस्सा हैं। अभिनेता ने कहा,"वो दोनों मेरे पीछे बहुत मजबूती से खड़ी हैं और मुझे पता है उन्हें ऐसा लगता है कि मैं उनका ख्याल रखने वाला भाई हूं। हालांकि, ऐसे पल भी आते हैं जब आप कमज़ोर भी होते हैं। जान्हवी ने मेरा वह कमजोर पक्ष देखा है। 
Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने फैंस को बताया किस पार्टी को दें वोट? यूजर बोले- अब तुम भी नेता बन गईं? हुईं ट्रोल
नकारात्मकता पर की बात 
अभिनेता ने नकारात्मकता का जिक्र करते हुए कहा,"कई बार ऐसे हालात भी आते हैं, जब आप जीवन पर सवाल उठाते हैं, विकल्पों पर सवाल उठाते हैं। आप सवाल करते हैं कि क्या यह सब इसके लायक है, आप सवाल करते हैं कि क्या होगा। आपको यह महसूस करना होगा कि हमारे पेशे में नकारात्मकता निरंतर बनी हुई है। यह सिर्फ इतना है कि कभी-कभी इसकी मात्रा एक ऐसे बिंदु तक पहुंच जाती है, जहां आपका सर फटने को हो जाता है। आप केवल इतना ही कर सकते हैं कि खुद के कदम पीछे कर लें, बिना किसी को कुछ कहे।"
Pushpa 2: एडवांस बुकिंग में इन फिल्मों ने जमकर छापे नोट, क्या शीर्ष पांच की सूची में शामिल हो जाएगी 'पुष्पा 2'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed