फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arjun kapoor on vikas bahl sexual harrasment case its hard to believe

विकास बहल पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर बोले अर्जुन कपूर, 'यकीन करना थोड़ा मुश्किल है कि...'

Thu, 11 Oct 2018 04:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
arjun kapoor on vikas bahl sexual harrasment case its hard to believe
arjun kapoor
अभिनेता अर्जुन कपूर ने विकास बहल पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि फिल्म जगत में हमेशा ऐसी हल्की-फुल्की चर्चा होती रही हैं। अभिनेता इस बात को लेकर स्तब्ध हैं कि ऐसा उस ‘फैंटम फिल्म्स’ के भीतर हुआ, जिसे सिनेमा में बदलाव लाने वाला एक बड़ा बैनर माना जा रहा था। 
विज्ञापन


‘फैंटम फिल्म्स’ की एक पूर्व कर्मचारी ने आरोप लगाया था कि बहल ने 2015 में गोवा की एक यात्रा के दौरान उसके साथ गलत तरीके से बर्ताव किया था। बहल फैंटम फिल्म्स में अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मेंटेना के पार्टनर थे। कश्यप और मोटवानी ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं किया । आरोपों के बीच पिछले हफ्ते इस कंपनी (फैंटम फिल्म्स) को भंग कर दिया गया था। हालांकि दोनों ने आरोपों से इंकार किया।
विज्ञापन


अर्जुन ने कहा, ‘‘फिल्म जगत में इसको लेकर अटकलें थीं। कार्यालय (फैंटम फिल्म्स) के अंदर कुछ लोग थे जिन्हें इसका पता था। अटकलों पर हम कुछ नहीं कर सकते थे क्योंकि कार्यालय के अंदर के लोग ही कुछ नहीं कर रहे थे। यह ऐसा है कि आपके घर में चोरी होने पर, पड़ोसी शिकायत दर्ज नहीं करा सकता।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘कार्यालय में एचआर का ना होना विचित्र है, मैं इसे समझ नहीं पा रहा...यह किसी भी कपंनी का मूल है। आप लड़की को आगे किसी भी खतरे से बचा पाते अगर आपके कार्यालय में सुरक्षित माहौल होता। यह दुखद और विचित्र है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed