फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor Bhumi Pednekar The Lady Killer Put on Hold as Per Reports

Arjun Kapoor: ठंडे बस्ते में गई अर्जुन कपूर की 'द लेडी किलर'? फिल्म को लेकर आया यह नया अपडेट

Wed, 19 Jul 2023 06:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 19 Jul 2023 06:44 PM IST
सार

एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग रुक गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि निर्माता भूषण कुमार एक निश्चित बजट पर फिल्म बनाने के लिए सहमत हो गए थे, लेकिन अब फिल्म का बजट खत्म हो गया है।

विज्ञापन
Arjun Kapoor Bhumi Pednekar The Lady Killer Put on Hold as Per Reports
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। '2 स्टेट्स' और 'की एंड का' जैसी फिल्मों की सफलता को वह काफी वक्त से दोहरा नहीं पाए हैं। फिल्म 'कुत्ते' के बाद अभिनेता जल्द ही  निर्देशक अजय बहल की थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले थे। फिल्म में उनके ऑपोजिट भूमि पेडनेकर को कास्ट किया गया था। अब इस फिल्म पर संकट के बादल गहराते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

Vijay Deverakonda: सामंथा के साथ रोमांटिक हुए विजय देवरकोंडा, साझा किया फिल्म 'कुशी' से जुड़ा वीडियो

विज्ञापन

खत्म हुआ फिल्म का बजट?

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग रुक गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि निर्माता भूषण कुमार एक निश्चित बजट पर फिल्म बनाने के लिए सहमत हो गए थे, लेकिन अब फिल्म का बजट खत्म हो गया है और फिल्म का 20 प्रतिशत हिस्सा अभी भी पूरा नहीं हुआ है।
The Marvels: मार्वल स्टूडियोज ने शेयर किया 'द मार्वल्स' का नया लुक, दमदार अवतार में नजर आईं ये अभिनेत्रियां

फिल्म पूरी करने के लिए इतनी रकम की जरूरत

इससे निर्माताओं को फिर से योजना बनानी पड़ी है, क्योंकि अधिक पैसा लगाने से रिलीज के समय पैसा वसूलने में दिक्कतें आएंगी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि फिल्म को पूरा करने के लिए कम से कम पांच-छह करोड़ रुपये की जरूरत है। एक सूत्र ने समाचार पोर्टल को बताया कि कोविड के बाद इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है, बहुत सी चीजों का पुनर्गठन हो रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिलहाल निर्देशक और अभिनेता फिल्म को पूरा करने के लिए संभावित समाधान खोजने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो द लेडी किलर के अलावा अर्जुन मेरे हस्बैंड की बीवी और कैनेडा जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 
Project K: अमेरिका में ‘प्रोजेक्ट के’ टीम के साथ नहीं दिखेंगी दीपिका, यूनियन के साथियों का साथ देने का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed