फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arjun Bijlani contestant of Laughter Chef got admitted in hospital his mother child and wife are also unwell

Arjun Bijlani: अस्पताल में भर्ती हुईं 'लाफ्टर शेफ्स' के इस कंटेस्टेंट की मां, बच्चे और पत्नी की भी तबीयत खराब

Wed, 15 Jan 2025 11:31 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 15 Jan 2025 11:31 AM IST
सार

लाफ्टर शेफ्स शो में नजर आ रहे टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी की मां को मुंबई के अस्पताल में खराब स्वास्थ्य के चलते एडमिट किया गया है। अर्जुन की पत्नी और बच्चे की तबीयत भी ठीक नहीं है।

विज्ञापन
arjun Bijlani contestant of Laughter Chef got admitted in hospital his mother child and wife are also unwell
अर्जुन बिजलानी - फोटो : इंस्टाग्राम @arjunbijlani

विस्तार

टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में कठिन समय से गुजर रहे हैं। अर्जुन बिजलानी की मां को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें बताया कि उनकी मां की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था। ऐसा उनके ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट के बाद हुआ और इसने पूरे परिवार को चिंतित कर दिया है।
विज्ञापन

बीमार हैं अर्जुन बिजलानी की मां
अर्जुन बिजलानी ने कहा, "मैं बस यही चाहता हूं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं।" उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की, जिसमें वह अपनी मां का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Bijlani ⚫️ (@arjunbijlani)


विज्ञापन
विज्ञापन

arjun Bijlani contestant of Laughter Chef got admitted in hospital his mother child and wife are also unwell
मां के साथ अर्जुन बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया
बेटा और मां भी हैं बीमार
मां के साथ उन्होंने बताया कि अर्जुन ने कहा, "हां, अयान पिछले पांच दिनों से बीमार है और स्कूल नहीं जा पाया है। मेरी मां अस्पताल में हैं और मेरी पत्नी नेहा को भी बुखार है। अभी मैं बस यही चाहता हूं कि सभी ठीक हो जाएं। मुझे उम्मीद है कि वे सभी जल्दी ठीक हो जाएंगे।" अर्जुन बिजलानी ने मां के साथ कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में फैंस ने उनकी मां की अच्छी सेहत की कामना की है।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Bijlani ⚫️ (@arjunbijlani)


विज्ञापन

इन शोज में नजर आए अर्जुन बिजलानी
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन बिजलानी शिव शक्ति में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया। उन्हें आखिरी बार हिट कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स में प्रतिभागी के रूप में देखा गया था। अभिनेता इन दिनों अपनी पारिवारिक परेशानियों से घिरे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed