फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Archana Puran Singh Talks About Pressure Of Extended Work Hours Flags 13-14 Hour Shifts And Lack Of Meal Break

‘12 घंटे से भी अधिक लंबी होती है शिफ्ट’, अर्चना पूरन सिंह ने बढ़ते काम के घंटों को लेकर जताई चिंता

Sat, 18 Apr 2026 05:24 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 18 Apr 2026 05:24 PM IST
सार

Archana Puran Singh: अर्चना पूरण सिंह ने बॉलीवुड में काम के घंटों को लेकर चिंता जाहिर की। जानिए कई प्रोडक्शन हाउस के बारे में उन्होंने क्या राज खोले…

विज्ञापन
Archana Puran Singh Talks About Pressure Of Extended Work Hours Flags 13-14 Hour Shifts And Lack Of Meal Break
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म इंडस्ट्री में काम के घंटों को लेकर एक बहस जारी है। पिछले साल दीपिका पादुकोण ने आठ घंटे काम की शिफ्ट की मांग की थी। जिसके बाद उन्हें कुछ फिल्मों से भी हाथ धोना पड़ा और इस मांग ने एक बहस को भी जन्म दिया। कई लोगों ने इंडस्ट्री में लंबे काम के घंटों और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर चिंताएं जाहिर कीं। कई ने कलाकारों और क्रू दोनों के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर किया है। हाल ही में कॉमेडी ड्रामा सीरीज 'टोस्टर' के कलाकारों, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, अभिषेक बनर्जी और अर्चना पूरन सिंह ने भी इसी तरह के मुद्दों पर बात की। अब अर्चना पूरन सिंह ने अधिक काम के घंटों को लेकर चिंता जताई है।

विज्ञापन

क्रू मेंबर्स पर पड़ता है बुरा असर
न्यूज 18 के साथ बातचीत में अर्चना पूरन सिंह ने बढ़ते काम के घंटों के दबाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने समझाया कि कैसे शिफ्टें अक्सर निर्धारित समय से आगे बढ़ जाती हैं, कभी-कभी 12 घंटे से भी अधिक लंबी हो जाती हैं। इसका विशेष रूप से उन क्रू मेंबर्स पर बुरा असर पड़ता है, जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लंबे समय तक शारीरिक रूप से कठिन काम में लगे रहते हैं।

विज्ञापन


इसके बावजूद वे हमसे 13-14 घंटे काम करने और लंच ब्रेक न लेने की उम्मीद करते हैं। यह एक तरह की कंजूसी है। कंजूसी एक मानसिकता है। आप उन लाइटमैन को कैसे खाना नहीं खाने दे सकते जो घंटों धूप में खड़े रहते हैं? उनके पास हमारे जैसे असिस्टेंट नहीं हैं, जो उनके लिए फल लाएं। यह बहुत बुरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Archana Puran Singh Talks About Pressure Of Extended Work Hours Flags 13-14 Hour Shifts And Lack Of Meal Break
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

खाना न देने के चलते कुछ प्रोडक्शन हाउस बदनाम हैं
एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि कैसे कुछ प्रोडक्शन हाउस खाने के मामले में बेहद सख्त होने के लिए बदनाम हो गए हैं। क्रू मेंबर्स अक्सर अनौपचारिक रूप से उन्हें खाने की सीमित मात्रा के आधार पर ही बुलाते हैं। ऐसी प्रथाएं इंडस्ट्री के भीतर एक गहरी, लंबे समय से चली आ रही समस्या को दिखाती हैं।

Archana Puran Singh Talks About Pressure Of Extended Work Hours Flags 13-14 Hour Shifts And Lack Of Meal Break
टोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
‘टोस्टर’ में निगेटिव किरदार में नजर आई हैं अर्चना पूरन सिंह
वर्कफ्रंट की बात करें अर्चना पूरन सिंह हाल ही में ओटीटी फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आई हैं। इस फिल्म में अर्चना पूरन सिंह निगेटिव किरदार में नजर आई हैं। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, अभिषेक बनर्जी और फराह खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed