फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   AR Rahman: City of Markham in Canada honours music maestro by naming a street after him.

AR Rahman: एआर रहमान के नाम पर होगा कनाडा की एक और सड़क का नाम, म्यूजिक डायरेक्टर ने जताया आभार

Mon, 29 Aug 2022 11:50 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 29 Aug 2022 11:50 AM IST
विज्ञापन
AR Rahman: City of Markham in Canada honours music maestro by naming a street after him.
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान को सम्मानित करने के लिए कनाडा की एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखने का फैसला लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कनाडा के मरखम शहर की एक सड़क का नाम बदलकर एआर रहमान कर दिया गया है। गौरतलब कि इससे पहले साल 2013 में मरखम (कनाडा) की ही अन्य सड़क को संगीतकार ए आर रहमान (47) के नाम पर - अल्लाह-रखा रहमान सेंट नाम दिया गया था। 

विज्ञापन

 

एआर रहमान ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। म्यूजिक डायरेक्टर ने मरखम के मेयर के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, मार्खम शहर, फ्रैंक स्कारपिट्टी और कनाडा के लोगों द्वारा दिए गए इस सम्मान के लिए आभारी हूं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

वर्कफ्रंट
एआर रहमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इस वक्त फिल्म चियान विक्रम की कोबरा में व्यस्त हैं। बता दें कि यह फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कोबरा के बाद, उनकी अगली परियोजना मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन है। इसके साथ ही वह अपने निर्देशन में बन रही पहली फिल्म ले मस्क पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed