फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anwar Fatehan aka Shakuni Mama of 'Mahabharat' now in 'Savdhaan India'

'शकुनि मामा' के किरदार से हिट हुआ था ये एक्टर, अब 'सावधान इंडिया' में दिखाएगा कमाल

Thu, 20 Jul 2017 03:43 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Thu, 20 Jul 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
Anwar Fatehan aka Shakuni Mama of 'Mahabharat' now in 'Savdhaan India'
अनवर फतेहान
क्या आपको ये एक्टर याद है ? ये हैं अनवर फतेहान जिन्होंने संजय खान की 'महाभारत' में शकुनि मामा का यादगार किरदार निभाया था। थियेटर और टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर रहे अनवर फतेहान ने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी सीरियलों में काम किया जिनमें 'शांति - एक औरत की कहानी', 'जय मां दुर्गा' और 'स्वाभिमान' जैसे शो शामिल हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली 'महाभारत' के शकुनि मामा बनकर। एक तरह से इस किरदार ने उनके करियर को नई ऊंचाईयां दीं।
विज्ञापन


इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने 6 बार महाभारत पढ़ी। 'महाभारत' के अलावा अनवर फतेहान ने 'चंद्रकांता' में भी खास किरदार निभाया और ये काफी पॉपुलर भी हुआ और अब जल्द ही वो लाइफ ओके के शो 'सावधान इंडिया' के एपिसोड में महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एपिसोड की कहानी एक ऐसे बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है जिसने प्रॉपर्टी के लालच में आकर अपने पिता की हत्या कर दी थी। ये कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। ये एपिसोड आज रात 10 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed