फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma named in Fortune India top 50 list of Most Powerful Women of 2019

सबसे ताकतवर 50 महिलाओं की सूची में शुमार हुईं अनुष्का शर्मा, हिंदी सिनेमा में बनीं नंबर वन

Sun, 22 Sep 2019 04:43 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 22 Sep 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma named in Fortune India top 50 list of Most Powerful Women of 2019
anushka sharma - फोटो : amar ujala
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फॉर्च्यून इंडिया की 2019 की शीर्ष-50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में स्थान बनाने में कामयाब हो गई हैं। साल 2008 में शाहरुख खान के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' फिल्म से अपना करियर शुरू करने वाली अनुष्का इस सूची में 39वें नंबर पर हैं। वह इस लिस्ट में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं। अनुष्का हिंदी फिल्म जगत की अकेली अभिनेत्री हैं जो इस सूची में स्थान बना पाईं हैं।
विज्ञापन


फॉर्च्यून इंडिया की 2019 की शीर्ष-50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की ये सूची भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की वार्षिक रैंकिंग उनके व्यापार कौशल और सामाजिक व सांस्कृतिक प्रभाव के आधार तय की जाती है। इस लिस्ट में शामिल करते हुए फॉर्च्यून इंडिया ने अनुष्का का शानदार परिचय भी लिखा है।
विज्ञापन


फॉर्च्यून इंडिया ने अनुष्का के बारे में लिखा, अनुष्का न केवल अपनी फैशन रेंज और ब्रांड्स का का एक नामी चेहरा हैं बल्कि एक फिल्म निर्माता भी हैं। क्लीन स्लेट फिल्म्स को अनुष्का ने 25 साल की उम्र में स्थापित किया और इस कंपनी ने एनएच 10, फिल्लौरी और परी जैसी कम बजट की हिंदी फिल्मों का सफल निर्माण किया।अनुष्का इन दिनों नेटफ्लिक्स के साथ एक फीचर फिल्म बुलबुल और एक वेब सीरीज माई भी बना रही हैं। अमेजन प्राइम वीडियो के लिए भी एक वेब सीरीज की तैयार अनुष्का की कंपनी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed