फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Basu yells at Katrina Kaif on the sets of Jagga Jasoos!

जब रणबीर कपूर के सामने ही शर्मसार हुई कैटरीना कैफ

Tue, 21 Jul 2015 06:32 PM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
Anurag Basu yells at Katrina Kaif on the sets of Jagga Jasoos!

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर एक साथ फिल्म 'जग्गा जासूस' में नजर आने वाले हैं। इस समय फिल्म की शूटिंग चल रही है। 'जग्गा जासूस' को अनुराग बासु निर्देशित कर रहे हैं। लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान ही कैटरीना को शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

विज्ञापन


दरअसल फिल्म के एक शॉट से अनुराग बासु खुश नहीं थे। इस शॉट को कैटरीना डायरेक्टर के कहे अनुसार नहीं कर पा रहीं थी। इस पर अनुराग झल्ला गए और उन्होने कैटरीना को बुरी तरह डांट दिया।
विज्ञापन


जब अनुराग कैटरीना पर चिल्ला रहे थे तो रणबीर भी वहीं मौजूद थे लेकिन उन्होने अपनी प्रेमिका के लिए अपने डायरेक्टर से उलझना ठीक नहीं समझा और वो चुपचाप कैटरीना को डांट खाता देखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सही नहीं चल रही है 'जग्गा जासूस' की शूटिंग

Anurag Basu yells at Katrina Kaif on the sets of Jagga Jasoos!

बालीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, 'जग्गा जासूस' अपनी शूटिंग के शुरू से ही दिक्कतों में है इसकी शूटिंग कभी भी ठीक से नहीं चल पाई है। कभी एक्टर और डायरेक्टर की वजह से तो कभी किसी और कारण से शूटिंग लगातार रुकती रहती है।

माना जा रहा है कि  कि कैटरीना और अनुराग के बीच फिल्म की शुरूआत से ही सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और अब तो एक सीन गलत करने पर अनुराग ने पूरी यूनिट के सामने ही कैटरीना को डांट दिया।

फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद एक सदस्य के अनुसार, अनुराग बहुत जोर से कैटरीना पर चिल्लाए। हालांकि डांट के बावजूद कैटरीना ने अपना प्रोफेशनल रुख नहीं छोड़ा और बिना जवाब दिए काम करती रहीं।

लेकिन सबसे दिलचस्प रहा इस सबमें रणबीर कपूर का शांत रुख। वो लगातार अपनी पार्टनर को अपने करीबी दोस्त से डांट खाता देखते रहे। अनुराग और रणबीर के बीच काफी अच्छे रिश्ते माने जाते हैं।

एक फिर जोड़ी बनाएंगे रणबीर और कैटरीना

Anurag Basu yells at Katrina Kaif on the sets of Jagga Jasoos!
फिलहाल 'जग्गा जासूस' की शूटिंग में व्यस्त कैटरीना और रणबीर जल्दी ही एक बार फिर पर्दे पर रोमांस करते नजर आ सकते हैं। खबर है कि यशराज बैनर ने अपनी एक आने वाली फिल्म के लिए दोनों को साइन करने का मन बना लिया है।

रणबीर-कैटरीना की पर्दे पर जोड़ी दर्शकों को खूब पंसद आती है। दोनो राजकुमार संतोषी की 'अजब प्रेम की गजब कहानी' और प्रकाश झा की 'राजनीति' में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ही फिल्में सफल रही हैं।

असल जिंदगी में साथ-साथ रह रहे रणबीर और कैटरीना फिलहाल 'जग्गा जासूस' के अलावा भी काफी व्यस्त हैं। कैटरीना सैफ अली खान के साथ 'फैंटम' जबकि रणबीर कपूर दीपिका के साथ 'तमाशा' की शूटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed