फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anuradha Paudwal clarifies her comments were against the remix of Aaj Phir Tum Pe song not on Arijit Singh

Anuradha Paudwal: अनुराधा पौडवाल ने अरिजीत सिंह के रीमेक सॉन्ग पर दिए अपने बयान पर पेश की सफाई, कही यह बड़ी बात

Sun, 21 May 2023 12:04 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 21 May 2023 12:04 PM IST
सार

अनुराधा पौडवाल ने हाल ही में अरिजीत सिंह के 'आज फिर तुम पे' के रिक्रिएशन पर बात करते हुए कहा था कि वह इसे सुनकर रोना चाहती थीं। वहीं अब उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई दी है।

विज्ञापन
Anuradha Paudwal clarifies her comments were against the remix of Aaj Phir Tum Pe song not on Arijit Singh
अनुराधा पौडवाल-अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुराधा पौडवाल 80 और 90 के दशक में इंडस्ट्री की दिग्गज सिंगर्स में से एक रही हैं। उन्होंने 1973 में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अभिमान' से सिंगिंग डेब्यू किया था। करियर में आगे बढ़ते हुए उन्होंने कई बेहतरीन गाने और भजन गाए और फैंस के दिल पर राज किया। अपनी गायकी से दिलों पर राज करने वाली अनुराधा अब जब पुराने गानों के रीमेक सुनती हैं तो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आते। हाल ही में उन्होंने अरिजीत सिंह के 'आज फिर तुम पे' के रिक्रिएशन पर बात करते हुए कहा था कि वह इसे सुनकर रोना चाहती थीं। वहीं अब उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई दी है।

विज्ञापन

क्या बोलीं अनुराधा?
गायिका ने कहा कि उनकी वह टिप्पणी अरिजीत पर नहीं, बल्कि रिमिक्स के खिलाफ थी। जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा रीमिक्स की तुलना में मूल गाने को प्राथमिकता दी है। बहुत से लोग ऐसा ही महसूस करते हैं। 'आज फिर तुम पे' के बारे में मेरी टिप्पणी रीमिक्स के बारे में थी, गायक के बारे में नहीं। रीमिक्स को मूल गीत के साथ न्याय करना चाहिए। 90 के दशक के कई गाने फिर से बनाए गए हैं, लेकिन वे मूल के साथ कोई न्याय नहीं करते हैं। हमने म्यूजिक कंपोजर्स को भी ट्रिब्यूट दिया है, लेकिन उन्हें शालीनता से किया गया है।”

Aditya Chopra: 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर चुके थे आदित्य चोपड़ा, इस रोमांटिक फिल्म से रच दिया इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया हाउस से की यह अपील
उन्होंने कहा, "मैं सम्मानित मीडिया से अनुरोध करूंगी कि वे बयानों को सनसनीखेज न बनाएं। क्या दुनिया में बात करने के लिए पर्याप्त नहीं है? यदि उन्हें ऐसा करना ही है तो उन्हें उस कारण के बारे में बोलने दें, जिसे हमने वंचितों को ध्वनि उपहार देने के लिए उठाया है।

Sameer Wankhede: पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय पहुंचे समीर वानखेड़े, रिश्वत मामले में किया गया तलब

विज्ञापन

अनुराधा ने दिया था यह बयान
'आज फिर तुम पे' के रीमिक्स पर अनुराधा पौडवाल ने कहा था, "ऐसा तब हुआ था जब किसी ने मुझे दयावान से 'आज फिर तुम पे' का यह रिमिक्स सुनने के लिए कहा था। उस व्यक्ति ने मुझे बताया कि यह एक सुपर-डुपर हिट ट्रैक है और उसने मुझे भेज दिया, जब मैंने सुना तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। मैंने तुरंत यूट्यूब पर स्विच किया और फिल्म से अपना मूल गीत कई बार सुना, तब जाकर मेरे मन में शांति आई।

Karishma Tanna: करिश्मा तन्ना की जिंदगी पर 'संजू' की सक्सेस का हुआ बुरा असर, इस वजह से हुईं डिप्रेशन का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed