फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupama Anuj kapadia aka gaurav khanna said on the salary difference in the tv industry i dont judge the work

Gaurav Khanna: इंडस्ट्री में वेतन असमानता पर बोले अनुपमा के अनुज, 'फैंस का प्यार ही सबसे बड़ी तनख्वाह'

Mon, 12 Jun 2023 11:35 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 12 Jun 2023 11:35 AM IST
सार

छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल अनुपमा में गौरव खन्ना सबके फेवरेट अनुज कपाड़िया का किरदार निभाते हुए नजर आते हैं। गौरव ने हाल ही में टीवी में सैलरी डिफरेंस को लेकर बात करते हुए नजर आए। 

विज्ञापन
Anupama Anuj kapadia aka gaurav khanna said on the salary difference in the tv industry i dont judge the work
गौरव खन्ना

विस्तार

टीवी की दुनिया के जाने माने शो अनुपमा के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। इस शो को खूब पसंद किया जाता है। घर-घर में अपनी जगह बनाने वाले इस शो के किरदारों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन किरदारों में अनुज कपाड़िया का किरदार भी शामिल हैं, जिसे खूब पसंद किया जाता है। अनुपमा के साथ हर मुश्किल में खड़े रहने वाले अनुज को दर्शक काफी प्यार करते हैं। अनुज ने अपनी दमदार अदाकारी से लोगों का दिल जीता है। अनुज कपाड़िया का किरदार छोटे पर्दे के फेमस अभिनेता गौरव खन्ना निभाते हैं।

विज्ञापन

गौरव और रूपाली गांगुली की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गौरव खन्ना ने टीवी में सैलरी की असमानता को लेकर बात की। गौरव का कहना है कि वेतन में अंतर होना और न होना उनकी समझ से बाहर है। उन्हें बस इतना पता है कि कि सभी को अपने काम के प्रति ईमानदार होना चाहिए। उसके बाद जो भी आमाउंट आप घर लेकर जा रहे हैं वह सही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anupama Anuj kapadia aka gaurav khanna said on the salary difference in the tv industry i dont judge the work
गौरव खन्ना - फोटो : Social media

गौरव ने कहा कि मेरे काम को अगर दर्शक पसंद करते हैं तो यह मेरे लिए खुशी की बात है। दर्शकों का प्यार और मेरे प्रदर्शन के लिए मुझे जो प्रशंसा मिलती है, उसका मुकाबला पैसे से नहीं किया जा सकता है। अगर मुझे बहुत प्रसिद्धि और प्रशंसा मिलती है, तो मुझे लगता है कि यह एक ऐसे व्यक्ति की तुलना में बहुत अधिक है जो मेरी कमाई से दोगुना या यहां तक कि पांच गुना कमा रहा होगा। मैंने कभी भी अपने काम को इस तरह से नहीं आंका। मैंने हमेशा इसे लेंस से देखा है कि मेरे दर्शक मुझे पसंद करते हैं या नहीं. यह सबसे बड़ी तनख्वाह है जिसे आप घर ले जा सकते हैं क्योंकि वह पैसा कभी इधर-उधर नहीं होता है।

विज्ञापन

गौरव खन्ना का मानना है कि अगर आपको इंडस्ट्री में टिके रहना है तो यहां आपका टैलेंट ही काम आएगा। उतार चढ़ाव तो हर प्रोफेशन में आते रहते हैं। बता दें गौरव खन्ना सीआईडी में भी काम कर चुके हैं। इस शो में उन्होंने इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें: सिटाडेल के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं सामंथा! यहां जानें क्या है सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed