फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher Shotes his 500th film

अनुपम खेर ने बनाया कमाल का रिकॉर्ड: 500 नॉटआउट

Thu, 16 Jun 2016 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 16 Jun 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher Shotes his 500th film

अनुपम खेर ने इतिहास बना दिया है। इन दिनों वह न्यूयॉर्क में अपनी 500वीं फिल्म द बिग स्टिक की शूटिंग कर रहे हैं। निर्देशक माइकल शोवॉल्टर की इस फिल्म में ऑस्कर अवार्ड विजेता हॉली हंटर समेत जोय कजान, रे रोमानो जैसे ऐक्टर हैं। फिल्म एक पाकिस्तानी पुरुष के अमेरिका महिला से विवाह की कहानी है। यह अगले साल रिलीज होगी। अनुपम अपनी इस उपलब्धि पर खुश हैं और कहते हैं कि उन्हें यह मुकाम हासिल करने में 32 साल लगे। लेकिन पीछे मुड़ कर देखने पर ऐसा लगता है कि पल भर में समय गुजर गया।

विज्ञापन


तीन दशक में अनुपम ने ऐक्टर के साथ निर्माता, निर्देशक, टीचर, टीवी शो होस्ट, राटइर और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी पहचान बनाई। अनुपम खेर की पहली फिल्म महेश भट्ट की सारांश थी जो मई 25, 1984 को रिलीज हुई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
विज्ञापन


उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए और उन्होंने इन पर आधारित नाटक कुछ भी हो सकता है तैयार किया। जो बीस से ज्यादा देशों में 360 बार खेला जा चुका है। अनुपम खेर के खाते में डैडी, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, हम आपके हैं कौन, कर्मा, लम्हे, मैंने गांधी को नहीं मारा, खोसला का घोंसला, स्पेशल 26 और अ वेडनसडे जैसी फिल्में हैं। आने वाले दिनों में अनुपम निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म धोनी में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed