फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher Health Update: Vijay 69 Actor shares video says to fans healing fast Thank you for your wishes

Anupam Kher: अभी पूरी तरह ठीक नहीं है अनुपम खेर का चोटिल कंधा? एक्टर ने खुद बताया सेहत का हाल

Fri, 23 Jun 2023 10:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 23 Jun 2023 10:23 PM IST
सार

अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपनी सेहत का हाल बताते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Anupam Kher Health Update: Vijay 69 Actor shares video says to fans healing fast Thank you for your wishes
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वह अपनी निजी और पेशेवर जिदंगी की जानकारी इस प्लेटफॉर्म के जरिए फैंस से साझा करते नजर आते हैं। बता दें कि बीते दिनों एक्टर 'विजय 69' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे और उनके कंधे में चोट आई थी। अब उनकी सेहत कैसी है, इस बारे में उन्होंने हेल्थ अपडेट दी है।

विज्ञापन


साझा किया वीडियो
अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह फैंस से कहते नजर आ रहे हैं, 'बस यूं ही आप लोगों से बात करना चाहता था। कंधे का स्लिंग उतर गया है। प्राइवेटली स्लिंग पहनने की अब जरूरत नहीं है। पब्लिक में पहनना है, ताकि सामने वाला टकरा न जाए। आप लोगों को पर्सनली थैंक्यू नहीं कहा था। आप लोगों ने खूब शुभकामनाएं भेजी।'
विज्ञापन


फैंस को कहा शुक्रिया
एक्टर ने आगे कहा, 'अभी कंधे को पूरी तरह ठीक होने में तीन-चार हफ्ते बाकी हैं। मेरा कंधा 'विजय 69' की शूटिंग के दौरान जब चोटिल हुआ था तो आप लोगों ने मुझे जो इतने प्यारे प्यारे मैसेज भेजे उसके लिए हाथ जोड़कर शुक्रिया बोलना था। मैं इसीलिए आज आप लोगों से बात करने आया हूं। अनुपम खेर ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया। कंधे की चोट अब ठीक हो रही है। आप सभी बेस्ट हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)



यूजर्स ने लगाई कमेंट्स की झड़ी
एक्टर के इस पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट की झड़ी लगा दी है। हर कोई एक्टर की तारीफ करता नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'जीवन की सबसे पहली जरूरत है आपका खुश रहना। आपका खुश रहना आपकी संपत्ति और उपलब्धि है। आप हमेशा खुश रहें और स्वस्थ रहें। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सर आपको यूं देखकर बेहद खुशी हुई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed