फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anupam kher birthday know about actor net worth income house and car collection

Anupam Kher Net Worth: दो बंगले, करोड़ों की गाड़ियां, अनुपम खेर की कुल संपत्ति जान खुली रह जाएंगी आंखें

Tue, 07 Mar 2023 08:21 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 07 Mar 2023 08:21 AM IST
सार

अनुपम खेर अपनी फिल्मों के जरिए बेहतरीन कमाई करते हैं। वह अपनी हर फिल्म के लिए करोड़ों रुपये फीस लेते हैं। इसके साथ ही अनुपम खेर कई ब्रांड्स का विज्ञापन करके भी मोटी कमाई करते हैं।

विज्ञापन
anupam kher birthday know about actor net worth income house and car collection
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुपम खेर हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। आज अभिनेता अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। पिछले साल अभिनेता फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर खूब सुर्खियों में रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में बहुत सारी हिट फिल्में की हैं। हालांकि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए अनुपम खेर ने काफी स्ट्रगल भी किया है। उन्होंने अपने दम पर एक लग्जरी लाइफ खुद के लिए बनाई है। तो चलिए अनुपम खेर की नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

 

anupam kher birthday know about actor net worth income house and car collection
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर अपनी फिल्मों के जरिए बेहतरीन कमाई करते हैं। वह अपनी हर फिल्म के लिए करोड़ों रुपये फीस लेते हैं। इसके साथ ही अनुपम खेर कई ब्रांड्स का विज्ञापन करके भी मोटी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अनुपम खेर की कुल नेटवर्थ 450 करोड़ रुपए के आस पास बताई जाती है। अनुपम खेर के मुंबई में दो बंगले हैं। उनका एक बंगला अंधेरी में स्थित है, तो वहीं दूसरा घर जुहू में है। इन दोनों बंगलों की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें- Box Office Report: पठान के आगे धुआं-धुआं हुई सेल्फी-शहजादा, होली पर कैसा रंग दिखाएगी तू झूठी मैं मक्कार?

विज्ञापन
विज्ञापन

anupam kher birthday know about actor net worth income house and car collection
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

आपको बता दें कि अनुपम केवल एक्टिंग ही नहीं करते है। वो एक प्रोड्यूसर, डायरेक्टर भी है। साथ ही अनुपम खेर कई बिजनेस के जरिए भी कमाई करते हैं। कार कलेक्शन की बात करें तो अनुपम खेर के पास बीएमडब्लू, स्कॉर्पियो जैसी कई कार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुपम एक फिल्म के लिए लगभग 3 से 5 करोड़ की फीस लेते हैं और सालाना 30 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं।

विज्ञापन

anupam kher birthday know about actor net worth income house and car collection
अनुपम खेर - फोटो : social media

रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ सालों में उनकी कमाई में 30 फीसदी तक बढ़ गई है। फिल्मों के अलावा कई ब्रांड एंडोर्समेंट और निजी निवेश से कमाई करते हैं। फिल्मों की बात करें तो बीते साल अनुपम खेर की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने 250 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed